Priyanka Gandhi Targets PM Modi

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला, बोलीं- युवाओं के भविष्य और छात्र विरोध के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार

pariyanka

Priyanka Gandhi Targets PM Modi

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे देश की उपलब्धियों का श्रेय तो लेते हैं, लेकिन युवाओं के भविष्य और छात्र विरोध प्रदर्शनों की जिम्मेदारी से बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारों छात्र अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि देश की हर उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री लेते हैं, तो युवाओं के बीच बढ़ती निराशा और असंतोष की जिम्मेदारी भी उन्हें स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं का व्यवस्था से भरोसा उठ चुका है और सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत करने की अपील करते हुए कहा कि छात्रों की मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर कथित हमले की निष्पक्ष जांच और अन्य लंबित मांगों को पूरा करना शामिल है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में छात्रों पर भरोसा करती है, तो उन्हें बुलाकर बातचीत करनी चाहिए, न कि उनके खिलाफ बल प्रयोग करना चाहिए।