उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: आरोपी प्रोफेसर पर दर्ज होगा मुकदमा, NSUI आज करेगी प्रदर्शन

1000268266

Uttarakhand Technical University paper leak case

देहरादून। Uttarakhand Technical University paper leak case, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के दो पेपर लीक होने के मामले में आरोपित प्रोफेसर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कुलपति के आदेश पर आरोपित आशीष कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इससे पहले प्रश्नपत्र तैयार करने वाले शिवालिक कालेज आफ इंजीनियरिंग, देहरादून के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को सात साल तक परीक्षा संबंधी कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

विश्वविद्यालय को मैकेनिकल लर्निंग फार इंटरनेट आफ थिंग्स विषय के प्रश्नपत्र को लेकर शिकायत मिली थी। जांच में उक्त प्रोफेसर दोषी पाए गए।

पेपर लीक के विरोध में आज एनएसयूआई का प्रदर्शन

वहीं पेपर लीक होने और दो विषयों की परीक्षाएं रद्द किए जाने के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करेगा। इस दौरान छात्र संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपेगा।

एनएसयूआई का कहना है कि लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों की मेहनत, समय और भविष्य प्रभावित हो रहा है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और छात्रों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।