काशी में 'मोदी मैजिक' की तैयारी: PM के स्वागत में बिछेगी पलक-पावड़े; ₹6000 करोड़ की सौगात और 'शक्ति' प्रदर्शन

काशी में 'मोदी मैजिक' की तैयारी: PM के स्वागत में बिछेगी पलक-पावड़े; ₹6000 करोड़ की सौगात और 'शक्ति' प्रदर्शन

Preparations for Modi Magic in Kashi

Preparations for 'Modi Magic' in Kashi

वाराणसी। Preparations for 'Modi Magic' in Kashi, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी दौरे की तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ कार्यों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपनी काशी में भव्य स्वागत होना चाहिए और महिला सम्मेलन की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री बरेका परिसर में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें भाजपा की ओर से 50 हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी प्रस्तावित है। इसके साथ ही 6000 करोड़ रुपये से अधिक की करीब 150 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल के साथ पूरे शहर की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए एक सप्ताह पूर्व से अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि काशी स्वच्छ और सुंदर दिखे। उन्होंने आवारा कुत्तों और छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थलों में रखने, स्ट्रीट वेंडरों के लिए समुचित व्यवस्था करने तथा रूट डायवर्जन इस प्रकार सुनिश्चित करने को कहा, जिससे आमजन को असुविधा न हो।

महिलाओं के सम्मेलन को देखते हुए उन्होंने आवागमन, पार्किंग और गर्मी के मद्देनजर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह चाक-चौबंद रखने पर बल दिया।

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बैठक में प्रस्तावित लोकार्पण और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की एक बार फिर से समीक्षा कर ली जाए और किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जाए।

परियोजनाओं की प्रगति पर भी लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने रोप-वे परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थिति की भी समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है और जुलाई 2026 के पहले सप्ताह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने मणिकर्णिका घाट और दालमंडी सड़क चौड़ीकरण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन पियूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।