पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियो को किया काबू
Police arrested two accused in attempt to murder case
इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को फिर बड़ी सफलता।
पकड़े गए आरोपियो ने डंडो,चाकू और तलवारो से बुरी तरह जख्मी किया था।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ डिविजन का अहम और हरदम से मुस्तैद रहने वाले थाना 31 पुलिस को एक बार फिर उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली।जब पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियो को गिरफ्तार कर मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया।पकड़े गए आरोपियो की पहचान इंद्रा आवास कॉलोनी फेज एक राम दरबार निवासी 19 वर्षीय वंशु और फेज दो राम दरबार निवासी 22 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी वंशु के खिलाफ पहले ही थाना 31 में दो और आरोपी अंकित के खिलाफ एक मामला दर्ज पाया गया है। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना 31 पुलिस को गुप्त सूचना और टेक्निकल तकनीक के जरिए पता चला कि चाकू डंडो तलवारो से हमला करने वाले आरोपी एरिया में सक्रिय है।मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 31 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हल्लो माजरा निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है। 22 फरवरी 2026 को रात करीब 12:30 बजे वह और वरुण मोगली और तुषार अपनी बाइक लेकर क्रेच, इंद्रा आवास, फेज-एक रामदरबार, चंडीगढ़ के पास जा रहे थे। जब वे वहां पहुंचे तो अंकित और वंशु पहले से ही वहां बैठे थे।अंकित और वंसू ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया और उनका रास्ता रोक लिया।अचानक वंसू ने तुषार की छाती पर मुक्का मारा और उनसे झगड़ा करने लगा।उसके बाद वंसू और उसके 4-5 दोस्त चाकू,तलवार, डंडे और ईंटें लेकर तुषार के पीछे दौड़ने लगे और उसे घेर लिया।वंसू ने तुषार को चाकू से कई वार किए और उसके बाकी 4-5 दोस्तों ने तुषार को तलवार, डंडों और ईंटों से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जब वह और उसका भाई अंकित से बात कर रहे थे।तो वरुण हाथ में तलवार लेकर घर के अंदर से आया और उसे जान से मारने की नीयत से तलवार से उसके सिर पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए।वह वंसू,अंकित, वरुण और उनके अन्य दोस्तों को पहचान सकता है। जब वे उसके सामने आएंगे। जांच जारी है।बता दे हाल ही में एक अलग थाना 31 पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया।