पुलिस ने कंट्री मेड पिस्टल और जिंदा कारतूस रखने के मामले में नाबालिक समेत दो को किया काबू

पुलिस ने कंट्री मेड पिस्टल और जिंदा कारतूस रखने के मामले में नाबालिक समेत दो को किया काबू

Police Apprehend two Individuals

Police Apprehend two Individuals

सेक्टर 24 पुलिस चौकी को फिर बड़ी कामयाबी।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Apprehend two Individuals: यूटी सेंट्रल डिविजन की सैक्टर 24 पुलिस चौकी को फिर उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस की टीम ने कंट्री मेड पिस्टल और जिंदा कारतूस रखने के मामले में नाबालिक समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान सैक्टर 25 के रहने वाले 25 वर्षीय रॉबिन उर्फ भूरा के रूप में हुई है।पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पकड़े गए उक्त आरोपी से और कई अहम जानकारियां हासिल करनी है।जबकि नाबालिक आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ सेन्ट्रल दलबीर सिंह भिंडर की सुपरविजन में सैक्टर 24 चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार की टीम शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस धनास lwk स्थित जंगल एरिया के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर दोनों आरोपियों को रोककर पूछताछ के दौरान उनकी तलाशी ली तो पुलिस को आरोपियों के कब्जे से एक कंट्री मेड पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने तुरंत मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।बता दे कि इससे पहले भी सेक्टर 24 चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार की टीम ने कई अहम मामलों को सुलझाया है। उनका कहना है कि अगर किसी भी अपराधी ने एरिया में किसी भी तरह की वारदात को अंजाम दिया।तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।