पुलिस ने एक्टिवा चोरी करने के मामले में आरोपी को किया काबू
Police Apprehend Accused in Activa Theft Case
थाना 34 पुलिस को बड़ी कामयाबी।
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 4 चोरी के एक्टिवा स्कूटर बरामद।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी साउथ डिविजन की थाना 34 पुलिस को उस वक्त एक बड़ी कामयाबी मिली।जब पुलिस ने एक्टिवा स्कूटर चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 एक्टिवा स्कूटर बरामद किए है। पकड़े गए आरोपी की पहचान फेज दो राम दरबार निवासी 25 वर्षीय अंकुर उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पकड़े गए उक्त आरोपी के खिलाफ दो मामले थाना 34,एक 36 और एक थाना 31 में दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार पता चला कि थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एरिया से एक्टिवा स्कूटर चोरी करने वाला आरोपी सक्रिय है। मामले को गंभीरता से लेते हुए और यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते थाना 34 के प्रभारी इंस्पेक्टर शादी लाल की टीम में शामिल एएसआई गुरप्रीत सिंह, हैंड कांस्टेबल मनविंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल सरजीत, कांस्टेबल सुखदीप की टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले को सुलझाया है।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार गांव दरिया की रहने वाली सोनिया की शिकायत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत की गई थी।उसने बताया कि उसका वाहन चंडीगढ़ नंबर 14 मई 2026 को मंडी ग्राउंड के पास मार्केट सेक्टर-46, चंडीगढ़ से चोरी हो गया था। पुलिस जांच के दौरान और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को 19 मई को सैक्टर 44 सार्वजनिक शौचालय,लेबर चौक के पास से गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से उस वक्त चंडीगढ़ नंबर का चोरी किया स्कूटर बरामद किया। पुलिस ने इसके अलावा तीन अन्य एक्टिवा स्कूटर बरामद किए।