पुलिस ने कमानीदार चाकू रखने के मामले में आरोपी को किया काबू
Police Apprehend Accused
कमानीदार चाकू बरामद।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भीं कई अलग अलग मामले दर्ज पाए गए।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Apprehend Accused: यूटी साउथ वेस्ट डिविजन की थाना 39 पुलिस ने कमानीदार चाकू रखने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान सैक्टर 25 के रहने वाले 29 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के कब्जे कमानीदार चाकू बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भीं 12 अप्रैल 2013 को धारा 379, 411, 473 आईपीसी के तहत थाना 39 में,22 अक्तूबर 2021 को धारा 379, 411 आईपीसी के तहत थाना 17, 10 अगस्त 2024 को धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस थाना 11,और 15 जुलाई 2025 को धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत थाना 17 में मामला दर्ज पाया गया है। जानकारी के अनुसार पता चला कि यूटी पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर के दिशा निर्देशों के चलते एसडीपीओ साउथ वेस्ट डिविजन धीरज कुमार की सुपरविजन में थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम में शामिल एएसआई निखिल यादव अन्य पुलिस पार्टी के साथ बुधवार रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। जैसे ही पुलिस पार्टी सैक्टर 56 स्थित मंडी ग्राउंड के पास पहुंची तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त आरोपी को रोककर पूछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली तो पुलिस को उसके कब्जे से एक कमानीदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।बता दे कि थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने पहले ही शातिर अपराधियों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालों को कहा है कि अगर किसी भी अपराधी ने एरिया में गुंडागर्दी या फिर किसी भी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।