ISRO: सभी पेलोड मकसद पूरे करने में कामयाब रहा POEM-3; इसरो इनसेट-3 डीएस के प्रक्षेपण के लिए भी तैयार

ISRO: सभी पेलोड मकसद पूरे करने में कामयाब रहा POEM-3; इसरो इनसेट-3 डीएस के प्रक्षेपण के लिए भी तैयार

ISRO PSLV-C58 Mission

ISRO PSLV-C58 Mission

बेंगलुरु। ISRO PSLV-C58 Mission: इसरो ने शनिवार को कहा कि पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल यानि POEM-3 ने अपने सभी पेलोड उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। इसरो ने बताया कि POEM-3 देश का सस्ता अंतरिक्ष प्लेटफॉर्म है, जो पीएसएलवी-सी58 वाहन के खर्च किए गए PS-4 चरण का उपयोग करता है। अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने इसे एक जनवरी, 2024 को लॉन्च किया था, जिसने अपने सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है।

25वें दिन तक पूरी की 400 परिक्रमाएं

इसने ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि POEM-3 ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र से नौ पेलोडों के साथ उड़ान भरी थी, जिसके बाद से ही अपने कक्षा में 25वें दिन तक 400 परिक्रमाएं पूरी कर लीं। इसरो ने इसे एक अद्वितीय और सस्ता मंच बताया। इसरो ने कहा कि इस दौरान प्रत्येक पेलोड को योजना के अनुसार परिचालन में लाया गया और सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया।

यह पढ़ें:

PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला; बोले- सदन में कोई सदस्य मर्यादा तोड़े तो बाकी सीनियर उसे समझाते नहीं, बल्कि करते हैं ये काम

लोकसभा चुनाव के लिए फुल एक्शन में BJP; विभिन्न प्रदेशों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किए, किसे कहां जिम्मेदारी, यहां लिस्ट देखिए

7 विधायकों से संपर्क, 25 करोड़ दे रहे; दिल्ली की सियासत में केजरीवाल का विस्फोटक दावा, कहा- वो AAP सरकार को गिराने जा रहे