बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, प्राकृतिक आपदा झेल रहे हजारों लोग

बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, प्राकृतिक आपदा झेल रहे हजारों लोग

PM Modi will visit Flood Affected States

PM Modi will visit Flood Affected States

नई दिल्ली। PM Modi will visit Flood Affected States: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारी बारिश ने उत्तर भारतीय राज्यों को बुरी तरह प्रभावित किया है, सड़कें और संपत्तियां नष्ट हो गई हैं और कई लोगों की जान चली गई है।

ये राज्य अधिक प्रभावित

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों के कुछ हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ राज्य सरकारों द्वारा इस संकट से निपटने के लिए केंद्रीय धन की मांग के बीच पीएम मोदी स्थिति का जायजा लेने के लिए इनमें से कुछ क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के साथ राष्ट्र: राष्ट्रपति मुर्मु

इस वर्ष मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र प्रभावित लोगों के दुख को साझा करता है और इस संकट की घड़ी में उनके साथ है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पहाड़ों में बादल फटने और मैदानी इलाकों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम और देश के कई अन्य हिस्सों में मौतें और विनाश हुआ है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानने के बाद मुझे बहुत दुख हुआ है।