PM Modi react on CM Channi UP Bihar Bhaiya Statement

यूपी-बिहार के भइयों वाला बयान... PM मोदी का CM चन्नी और Congress को धारदार जवाब, देखिये कैसे Examples के साथ कहीं ये बातें

PM Modi react on CM Channi UP Bihar Bhaiya Statement

विधानसभा चुनाव- 2022 (Assembly Election - 2022) को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) वीरवार को पंजाब के फाजिल्का (Punjab Fazilka) पहुंचे और यहां उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया| इस बीच पंजाब से ही पीएम मोदी ने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) और कांग्रेस (Congress) को उनके एक बयान पर जमकर घेर लिया| दरअसल, पीएम मोदी ने चरणजीत सिंह चन्नी के ''यूपी और बिहार के लोगों को भइयों कहने और उन्हें पंजाब में न घुसने देने'' (CM Channi Statement on UP Bihar Bhaiya) वाले बयान पर धारदार जवाब दिया|

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे क्षेत्र के लोगों से लड़ाती रहती है| ताकि उनकी गाड़ी चलती रहे| पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने ये जो यूपी और बिहार के भइयों वाला बयान दिया है और जिस पर दिल्ली का मालिक परिवार बगल में खड़े रहकर तालियां बजा रहा था| ये पूरे देश ने देखा। पीएम मोदी ने कहा कि अपने इन बयानों से आखिर ये लोग किसका अपमान कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई-बहन मेहनत न करते हों।

रविदास जी कहां पैदा हुए......

पीएम ने कहा, कल ही हमने संत रविदास जी की जयंती मनाई है। मैं पूछना चाहता हूं क्या संत रविदास जी का जन्म कहां हुआ था? क्या उनका जन्म पंजाब में हुआ था? उनका जन्म वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। आप कहते हैं कि उत्तर प्रदेश के 'भइयों' को पंजाब में घुसने नहीं देंगे। तो क्या आप संत रविदास जी को भी पंजाब से निकाल देंगे? क्या आप उनका नाम मिटा देंगे? आप किस भाषा का उपयोग करते हैं ? क्या बोलते हो?

गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म कहां हुआ था....

पीएम मोदी ने कहा कि मैं यह भी पूछना चाहता हूं, गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म कहां हुआ था? पटना साहिब, बिहार में हुआ था। और आप कहते हैं कि बिहार के लोगों को अंदर नहीं आने देंगे। तो, क्या आप गुरु गोबिंद सिंह का अपमान करेंगे? क्या आप गुरु गोविंद जी को भी पंजाब से निकाल देंगे? ऐसी भाषा का प्रयोग करते हो.... पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रकार की विभाजन कारी सोच को पंजाब में शासन करने का बिलकुल अधिकार नहीं है|

क्या कहा था सीएम चन्नी ने?

बतादें कि, पंजाब के रूपनगर में प्रियंका गांधी के साथ सीएम चन्नी रोड शो कर रहे थे| जहां इसी दौरान उन्होंने यह नहीं सोचा कि वह क्या बोल रहे हैं और उन्होंने विवादित बयान दे डाला| सीएम चन्नी ने कहा- 'प्रियंका गांधी पंजाबियों की बहू हैं। अपनी पंजाबन हैं| अब बस सारे पंजाबियों पूरी दम के साथ एक साथ हो जाओ| ये जो यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भइये पंजाब में आकर राज करना चाहते हैं, इन्हें इधर घुसने नहीं देना है| हैरानी की बात यह है कि जब चन्नी यह सब बोल रहे थे तो उनके पास खड़ीं प्रियंका गांधी बस हंसें जा रहीं थीं| और बाद में तालियां बजाती भी नजर आईं|

चन्नी के इस बयान से माहौल गर्म है ...

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ये जो बयानबाजी की है| इससे पंजाब से दिल्ली होते हुए यूपी, बिहार तक माहौल काफी ज्यादा गरमा गया है| चन्नी और कांग्रेस की हर ओर आलोचना हो रही है|

मर्यादा भूल जाते हैं नेता ...

राजनीतिक नेता अक्सर अपनी बयानबाजियों में मर्यादाओं का उलंग्घन करते नजर आते हैं| नेता ऐसे-ऐसे बयान दे डालते हैं जिनसे दूसरों को तकलीफ पहुंच सकती है, उनका अपमान हो सकता है|