आने वाली है PM Kisan Yojana की 11वीं किस्त, मगर अब ऐसे किसान रह जायेंगे पैसों से वंचित, नहीं मिलेगा लाभ

आने वाली है PM Kisan Yojana की 11वीं किस्त, मगर अब ऐसे किसान रह जायेंगे पैसों से वंचित, नहीं मिलेगा लाभ

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : देश के किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ''पीएम किसान सम्मान निधि योजना'' (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चला रही है| इस योजना के तहत मोदी सरकार किसानों को उनके खाते में हर साल 6 हजार रूपए भेजती है| ये 6 हजार साल में तीन बार तीन अलग-अलग किस्तों में आते हैं| यानि एक किस्त में किसानों को 2000 रूपए दिए जाते हैं| अबतक मोदी सरकार किसानों के खाते में 10 किस्तें डाल चुकी है| आखिरी बार 1 जनवरी 2022 को मोदी सरकार द्वारा 10वीं किस्त डाली गई थी|

किसानों को अब 11वीं किस्त का इंतजार....

हालांकि, मोदी सरकार के इतने पैसों से किसानों का ज्यादा भला भले ही न हो पाता हो लेकिन उनकी कुछ जरूरते जरूर पूरी हो जाती हैं| किसानों को उनके खर्चों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) सहायता कर देती है| यही कारण है कि किसानों को मोदी सरकार की तरफ से इस वित्तीय सहायता का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है| इस वक्त किसान 11वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment) का इंतजार कर रहे हैं| जानकारी मिल रही है कि, मई लास्ट या जून शुरुवात में मोदी सरकार किसानों के खाते में 11 किस्त डाल देगी|

इन किसानों के खाते में नहीं आएगी....

चौंक गए क्या? दरअसल, मोदी सरकार ने इस योजना में फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए कई कदम उठाये हुए हैं| मोदी सरकार सही किसानों के हाथों में ही पैसे देना चाहती है| बतादें कि, मोदी सरकार की ओर से इस वक्त पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने वालों से ई-केवाईसी करने की बात कही जा रही है| ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है| ई-केवाईसी न करने वालों की इस योजना के तहत आने वाली वित्तीय सहायता रुक सकती है| इसलिए सरकार ने 31 मई, 2022 तक ई केवाईसी करवाने का समय दिया है| किसान हर हाल में 31 मई, 2022 तक ई केवाईसी करवा लें|

कैसे करवाएं? खुद भी कर सकते हैं....

चिंता न करें, ई-केवाईसी (PM Kisan Yojana KYC) कोई बहुत बड़ी चीज नहीं है| आपके इसमें ज्यादा पैसे नहीं लगेंगे| और यही नहीं एक भी पैसा दिए बगैर आप खुद से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं| दरअसल, अगर आपको इंटरनेट और कंप्यूटर/मोबाइल का ज्ञान नहीं है तो फिर आपको किसी नागरिक सेवा केंद्र (CSC) जाना होगा| जहां जो भी आपकी ई-केवाईसी करेगा वो आपसे अपना चार्ज लेगा| लेकिन अगर आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ई-केवाईसी कर लेते हैं तो फिर आपको कोई पैसा नहीं देना होगा|

समझ लीजिये कैसे करनी है....

आइये आपको ई-केवाईसी करने का तरीका समझा देते हैं| बतादें कि, आपको सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर गूगल खोलना है और फिर आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है| इसके बाद आपके सामने PM Kisan Yojana की पूरी प्रोफाइल खुल जाएगी| यहीं, दाऐं ओर आपको मोटे अक्षरों में लिखा मिलेगा 'फार्मर कार्नर'|

बतादें कि, इसी 'फार्मर कार्नर' के नीचे कई विकल्प आपको दिखेंगे| इसमें एक होगा ई-केवाईसी जो कि सबसे ऊपर पहला विकल्प होगा| आप इसपे जब क्लिक करेंगे तब आपसे यहां पर आधार नंबर भरने को कहा जाएगा| आप अपना आधार नंबर भर दीजिये| इसके बाद सर्च पर क्लिक कर दीजिये| बाद में यहां आपसे आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर भरने को कहा जाएगा| जिसे जब आप भरेंगे और गेट ओटीपी पर क्लिक करेंगे तो आपके इस नंबर पर जो ओटीपी आएगा वह ओटीपी आपको यहां भर देना है और सब्मिट कर देना है| बस आपको जब दिख जाए कि सफलतापूर्वक आपका ई-केवाईसी हो गया तो जान लीजिये कि आपका ई-केवाईसी हो गया|

किस्तों का स्टेटस कैसे चेक करें....

पीएम किसान योजना (*PM Kisan Samman Nidhi Yojana*) से आने वालीं किस्तों या किस्तों के रुक जाने के कारणों को जानने के लिए आप यहां अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं| दरअसल, इसके लिए आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर ‘फॉर्मर कॉर्नर’ में Beneficiary Status विकल्‍प चुनें। फिर मांगा गया विवरण भरें। जैसे- आधार संख्या, खाता संख्या या मोबाइल नंबर और अपना 'डेटा प्राप्त कर लें| अब स्‍टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। पीएम किसान योजना की लाभार्ती लिस्ट भी देख सकते हैं| आप देख सकते हैं कि उसमें आपका नाम है या नहीं| इसके लिए आपको Beneficiary List विकल्‍प पर जाना होगा और यहां मांगा गया विवरण भरना होगा|

पीएम किसान योजना से जुड़ी समस्याओं के लिए संपर्क नंबर्स...

पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261 / 011-24300606

 

 

 

 

Written by Shiva Tiwari