PhonePe-ZestMoney Deal: फोन पे कर सकता है जेस्टमनी का अधिग्रहण, 200 से 300 मिलियन डॉलर में हो सकती है डील

PhonePe-ZestMoney Deal: फोन पे कर सकता है जेस्टमनी का अधिग्रहण, 200 से 300 मिलियन डॉलर में हो सकती है डील

PhonePe-ZestMoney Deal

PhonePe-ZestMoney Deal

PhonePe-ZestMoney Deal: वॉलमार्ट समर्थित चर्चित डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe एक बड़े डील के करीब है। सूत्रों के मुताबिक ZestMoney का अधिग्रहण करने के लिए PhonePe तैयार है। यह डील 200-300 मिलियन डॉलर में होने की उम्मीद है। सूत्रों की मानें तो बातचीत जारी है और अगले 3-4 सप्ताह में इस डील को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अधिग्रहण के बाद भी ZestMoney एक अलग इकाई के रूप में काम करना जारी रखेगी। 

बता दें कि ZestMoney की स्थापना 2015 में लिजी चैपमैन, प्रिया शर्मा और आशीष अनंतरामन द्वारा की गई थी। यह कंपनी बाय नाउ, पे लेटर थीम पर काम करती है। इसके देश भर में 17 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर हैं। इसके पास 10,000 से अधिक ऑनलाइन भागीदारों के साथ ट्रेडर्स का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इसमें Amazon, Flipkart, MakeMyTrip और Nykaa शामिल हैं। यह 75,000 से अधिक ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मौजूद है। ZestMoney एक महीने में लगभग 400 करोड़ रुपये का कर्ज देती है। 

वहीं, PhonePe के 41.5 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर हैं। इसने 2017 में फाइनेंशियल सर्विसेज में प्रवेश किया। PhonePe ने FY21-22 में 1,646 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। एक साल पहले के मुकाबले138% की राजस्व वृद्धि दर्ज की गई है।

यह  पढ़ें: