PF New Interest Rate

होली पर झटके का तोहफा, PF पर नई ब्याज दर सुन बढ़ जायेंगी कर्मचारियों की धड़कनें

PF New Interest Rate

PF New Interest Rate

PF Interest Rate : होली का त्योहार आ रहा है लेकिन इससे पहले कर्मचारियों के लिए एक झटके की खबर भी आ रही है| दरअसल, PF के दायरे में आने वाले कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया गया है| खबर मिल रही है कि एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर में कटौती कर दी है| जहां यह ब्याज दर पहले 8.5 फीसदी थी तो अब 8.1 फीसदी कर दी गई है|

देखें कब कितनी ब्याज दर ....

ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2020-21 और इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में 8.5 फीसदी ब्याज दर तय की थी। इससे पहले 2018-19 में 8.65 प्रतिशत का ब्याज दिया गया था। 2017-18 में 8.55 प्रतिशत का ब्याज दिया था। 2016-17 में 8.65 प्रतिशत का ब्याज दिया था। वहीं, 2015-16 में ब्याज दर 8.8 फीसदी, 2014-15 और 2013-14 में ब्याज दर 8.75 फीसदी थी। बतादें कि, PF की शुरुआत 1952 में हुई थी। 1952 में PF पर ब्याज दर केवल 3 फीसदी थी। उसके बाद इसमें लगातार बढ़त होती गई, कई बार ब्याज दर काफी ऊंचे लेवल पर पहुंची| हालांकि, बीच में कई बार ऐसा समय भी आया जब ब्याज दर में गिरावट भी आई|