Pawan Kumar Bansal In Congress Presidential Race
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

पवन बंसल पर बड़ी खबर: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म लिया, गहलोत पर घमासान के बाद गांधी परिवार का मन बदला?

Pawan Kumar Bansal In Congress Presidential Race

Pawan Kumar Bansal In Congress Presidential Race

Pawan Kumar Bansal In Congress Presidential Race : कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पार्टी की तरफ से चुनाव अधिसूचना जारी की जा चुकी है और अब बड़ी खबर यह आ रही है कि चंडीगढ़ के पूर्व सांसद, पूर्व रेल मंत्री और कांग्रेस के मौजूदा कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने इस चुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म लिया है| यानि वह कांग्रेस अध्यक्ष लिए अपनी दावेदारी कर रहे हैं|

हालांकि, दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार पवन बंसल ने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी से इंकार किया है| उनका कहना है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में नहीं हैं और न ही उनके मन में ऐसा कोई विचार अबतक आया है| मसलन, पवन बंसल की चुनाव लड़ने से न है|

बरहाल, पवन बंसल कुछ भी कहें लेकिन राजनीतिक जानकारों का यह कहना है कि पवन बंसल ने ऐसे ही नॉमिनेशन फॉर्म नहीं लिया है| जानकार मान रहे हैं कि, पवन बंसल गांधी परिवार के बहुत ज्यादा करीबी हैं और वह कांग्रेस के बेहद पुराने और सुलझे हुए नेता भी| वह गांधी परिवार के बिना इशारे के नामांकन का फार्म नहीं ले जायेंगे|

जानकार मानते हैं कि, अगर पवन बंसल ने फार्म लिया है तो जरुर कहीं न कहीं गांधी परिवार का इसमें इशारा है| हो सकता है कि गांधी परिवार पवन बंसल को कांग्रेस की कमान देना देना चाह रहा हो, उनके नाम पर विचार कर रहा हो या कर चुका हो और तब जब अशोक गहलोत पर गांधी परिवार की सारी उम्मीदें फिर गईं हैं|

अबतक दो नेताओं ने ही लिया नामांकन फॉर्म

बताया जाता है कि, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अबतक पार्टी के सिर्फ दो नेताओं ने ही नॉमिनेशन फॉर्म लिया है| जिसमें पहला नाम है शशि थरूर का और दूसरा नाम है पवन बंसल का| बतादें कि, यह जानकारी खुद कांग्रेस के संगठन चुनाव प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने दी है| मिस्त्री ने बताया कि अबतक अध्यक्ष चुनाव के लिए शशि थरूर और पवन बंसल ने नामांकन फॉर्म लिया है और उन्हें चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है| बतादें कि, 30 सितंबर को नामांकन का आखिरी दिन है|

यह पढ़ें- Congress के नए अध्यक्ष के लिए ये रही चुनाव अधिसूचना, देखें पूरा शेड्यूल


गहलोत पर क्या घमासान?

दरअसल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष का उम्मीदवार बनने और सीएम पद से इस्तीफा देने को कहा गया था| जहां ऐसे में आलाकमान के सामने गहलोत तो कुछ नहीं कह पाए लेकिन उनके विधायक विफर गए और विधायकों के विफरने से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पर संकट आ गया| लगने लगा कि कहीं सरकार गिर न जाए| माना जा रहा है कि अब गांधी परिवार ने अशोक गहलोत पर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने का दवाब हटा लिया है|