पंचकूला नगर निगम चुनाव: सुधा भारद्वाज को मिला मेयर पद का टिकट

पंचकूला नगर निगम चुनाव: सुधा भारद्वाज को मिला मेयर पद का टिकट

Panchkula Municipal Corporation Elections

Panchkula Municipal Corporation Elections

पंचकुला:  Panchkula Municipal Corporation Elections, नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की मेयर पद की टिकट सुधा भारद्वाज को मिलने पर उन्होंने विधायक चंद्रमोहन के निवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुधा भारद्वाज ने चंद्रमोहन को फूलों का बुके भेंट कर उनका सम्मान किया और पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है और वे पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।सुधा भारद्वाज ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पंचकूला की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी व मेयर बनने के बाद नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की जाँच करेगी ताकि लोगों के पैसों की वसूली की जा सके। उन्होंने कहा कि पंचकूला को पेरिस बनाने की हरसंभव कोशिश करेंगी। 
इस मौके पर उनके साथ संजीव भारद्वाज, नवीन बंसल , राम प्रशाद, भूपेंद्र भुप्पी , अरुण मादरा भी उपस्थित रहे।
 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सुधा भारद्वाज जनता के आशीर्वाद से मेयर का चुनाव जीतेगी व पंचकूला के विकास, स्वच्छता, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगी।