Mansa Devi Darshan Shardiya Navratri| नवरात्र पर माता मनसा देवी के दर्शन का समय बदला, पंचकूला आने से पहले ही जान लें टाइमिंग

नवरात्र पर माता मनसा देवी के दर्शन का समय बदला; पंचकूला आने से पहले ही जान लें टाइमिंग, भक्तों को दो तरीकों से मिलेगी एंट्री

Panchkula Mata Mansa Devi Shardiya Navratri Timings

Panchkula Mata Mansa Devi Darshan Shardiya Navratri Timings Chandigarh Update

Mansa Devi Darshan Shardiya Navratri: शारदीय नवरात्र के पवित्र और महत्वपूर्ण नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। माता के विभिन्न मंदिर भक्तों से भरे हुए दिखेंगे। जहां इस बीच चंडीगढ़ के साथ लगते हरियाणा के पंचकूला में स्थित माता मनसा देवी मंदिर में हजारों भक्तों का तांता लगेगा। मनसा देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था समेत कई अन्य जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके साथ ही माता मनसा देवी के दर्शन के लिए नवरात्र के नौ दिनों में क्या टाइमिंग रहेगी। इसकी जानकारी दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर यानि नवरात्र के पहले दिन माता मनसा देवी मंदिर खुलने का समय सुबह 4:00 बजे होगा और रात 11 बजे तक मंदिर खुला रहेगा. मंदिर खुलने का यह समय 19 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इसके बाद फिर 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक मंदिर खुलने का समय सुबह 3:00 बजे से लेकर रात 12:00 तक का रखा गया है। जबकि नवरात्र के आखिरी दिन यानि 23 तारीख को मंदिर सुबह 4:00 बजे से लेकर रात 11 तक खुला रहेगा। इसके बाद 24 अक्टूबर से माता मनसा देवी मंदिर खुलने का समय सामान्य दिनों के जैसे हो जाएगा।

मंदिर सुबह सुबह 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुलेगा। सर्दी आने के चलते पिछले दिनों ही समय में बदलाव किया गया है। इससे पहले गर्मी के दिनों के लिए समय सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक का था। यहां यह भी बता दें कि, माता मनसा देवी मंदिर आने वाले जो डेली के भक्त हैं, उन्हें पास जारी किए गए हैं और उनकी गेट नंबर-2 से एंट्री कराई जाएगी। जबकि जो अन्य आने वाले भक्त होंगे। उन्हें लाइन से चलकर माता के दर्शन करने होंगे।

चमत्कारिक है माता मनसा देवी का यह दर

पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर की बड़ी मान्यता है। माता मनसा देवी का यह दर चमत्कारिक है और माता की अद्भुत कहानी है। माना जाता है कि मांगी गई हर मुराद माता मनसा देवी पूरी करती हैं। कई भक्त इसके साक्षी भी हैं। कई लोगों की मनोकामनायें यहां से पूरी हुईं हैं। माता ने किसी को खाली हाथ नहीं भेजा। माता मनसा देवी के दर पर जो भी भक्त सच्चे दिल से शीश झुकाता है और अपनी मनोकामना माता से कहता है तो वह मनोकामना जरूर पूरी होती है। मां को मनोकामना देवी भी कहा जाता है। वैसे भी माता का हृदय बड़ा कोमल होता है और बात जब जगत माता की हो तो उस हृदय में तो विराट कोमलता, विराट स्नेह और विराट दया व कृपा की झलख ही अलग है।

यहां माता की मूरत बेहद सुंदर

पंचकुला में माता मनसा देवी मूरत तो ऐसी है कि लगता है जैसे माता को जब आप देख रहे हैं तो वह आपसे कुछ बोलने वाली हैं, वह आपको देख रही हैं। माता की मूरत इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि सचमुच माता की मूरत से आप निगाहें नहीं हटा सकते। मन करता है कि बस माता की मूरत को निहारते ही रहो।

Panchkula Mata Mansa Devi Darshan
Panchkula Mata Mansa Devi Darshan