पाकिस्तान की ड्रग तस्करी का मॉड्यूल पंचकूला में फेल; क्राइम ब्रांच ने 3 किलो हेरोइन और 14 लाख ड्रग मनी के साथ दबोचा तस्कर
Pakistan's Drug Smuggling Module Foiled in Panchkula
अर्थ प्रकाश संवाददाता
पंचकूला। Pakistan's Drug Smuggling Module Foiled in Panchkula: पाकिस्तान की ड्रग तस्करी का पंजाब के जलालाबाद में चलाया ड्रग मॉड्यूल सोमवार को पंचकूला क्राइमब्रांच ने फेल कर दिया। पुलिस टीम ने 3 किलो हेरोइन की खेप और 14 लाख रुपए ड्रग मनी के साथ तस्कर लवजोत को शहर में दाखिल होते ही पकड़ लिया। आरोपी ये खेप सप्लाई करने के लिए किसी व्यक्ति को सुपुर्द करने पहुंचा था। मार्केट में इस हिरोइन की कीमत 7 से 8 करोड़ बतायी जा रहीं है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि मादक पदार्थ हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत लाई जाती थी। उसके बाद इसको ट्राई सिटी में सप्लाई किया जाता था।
क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा सेक्टर 20 से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस जांच अधिकारी ने मीडिया को बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी और इसके तार कहां-कहां पर जुड़े हैं इसकी भी तफ्तीश की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्राई सिटी में हेरोइन सप्लाई करने आया था और क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान लवजोत निवासी जलालाबाद पंजाब के रूप में हुई है और फिलहाल वह मोहाली में रह रहा था।