Padma Awards Online Nomination: हरियाणा में पदम पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक किए जा सकते है ऑनलाइन नामांकन
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

Padma Awards Online Nomination: हरियाणा में पदम पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक किए जा सकते है ऑनलाइन नामांकन

Padma Awards Online Nomination

Padma Awards Online Nomination: हरियाणा में पदम पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक किए जा सकते है ऑनलाइन

कुरुक्षेत्र 4 सितंबर: उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस 2023(Republic Day 2023) के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन(Online Nomination) शुरू हो चुके हैं और नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022 है। नामांकन या अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल(National Awards Portal) अवार्ड.जीओवी.इन पर ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।
    उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बातचीत करते हुए कहा कि पद्म पुरस्कार, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते है। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोडक़र सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं है। इस संबंध में ओर अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट एमएचए.जीओवी.इन और पद्म पुरस्कार पोर्टल पद्मअवार्ड्स.जीओवी.इन पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित कानून और नियम वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से उपलब्ध है।