चंडीगढ़ में 36 हजार से ज्यादा शराब की बोतलें बरामद, CIA-आबकारी की बड़ी कार्रवाई
Over 36,000 liquor bottles seized in Chandigarh
1 ट्रक और गोदाम से IMFL के 796 केस जब्त, ट्रैक एंड ट्रेस मार्किंग नहीं
चंडीगढ़, 8 जून 2026 : Over 36,000 liquor bottles seized in Chandigarh, आबकारी विभाग और CIA चंडीगढ़ की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार रात 36,047 अवैध शराब की बोतलें बरामद की गईं।
आबकारी आयुक्त निशांत यादव के मार्गदर्शन में ETI शावीन जैन की टीम ने 7 जून को रात 10:30 बजे आईटी पार्क लाइट्स के पास एक वाहन रोका। तलाशी में रॉयल स्टैग पिंट के 60 केस और रॉकफोर्ड के 15 केस समेत कुल 1,439 बोतलें मिलीं। चालक के खिलाफ थाना CIA सेक्टर-11 में FIR दर्ज की गई।
जांच में सामने आया कि स्टॉक पास के गोदाम से लाया गया था। सुबह गोदाम पर छापा मारा गया जहां चार्ली व्हिस्की के 226 केस और किंग गोल्ड व्हिस्की के 495 केस समेत 34,608 बोतलें मिलीं। स्टॉक पर ट्रैक एंड ट्रेस मार्किंग नहीं थी। गोदाम से बरामदगी पर भी FIR की कार्रवाई चल रही है।
पुलिस को शक है कि शराब चंडीगढ़ से बाहर भेजी जा रही थी।