"विकसित भारत के लिए एक देश, एक कानून जरूरी", स्वतंत्र देव सिंह का युवाओं को आह्वान
"One Nation, One Law Essential for a Developed India"
लखनऊ। "One Nation, One Law Essential for a Developed India", जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया है। शनिवार को गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में आयोजित 'युवा संसद-2026' कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद जलशक्ति मंत्री ने कहा कि एक घर में दो कानून नहीं हो सकते।
समानता के लिए समान नागरिक संहिता जरूरी है। सामाजिक समरसता और कानूनी एकरूपता एक सशक्त राष्ट्र की नींव होती है।
'यूसीसी (समान नागरिक संहिता) एवं विकसित भारत' विषय पर केंद्रित इस आयोजन में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने में युवा पीढ़ी की शक्ति और सोच सबसे बड़ा आधार है।
विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक समृद्धि नहीं है, बल्कि ये समान अवसर, न्यायपूर्ण व्यवस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। युवा देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझें और नेतृत्व कौशल विकसित कर राष्ट्रीय नीतियों में अपना योगदान दें।
ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को देश के ज्वलंत नीतिगत मुद्दों से जोड़ना और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी और नीतिगत समझ के महत्व पर बल दिया।