One Earth, Healthy World - International Yoga Day celebrated by Sant Nirankari Mission
BREAKING
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की आवृत्ति व तीव्रता को देख एक बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम के गठन का निर्देश दिया अनंगपुर चौपाल पर चल रहे धरने का समर्थन करने पहुंचे पलवल, बागपत उत्तरप्रदेश से लगभग सभी खापों के सरदार उड़ते प्लेन में लगी आग, वीडियो; अंदर मौजूद थे यात्री, हवा में अटकी सबकी जान, पायलट ने आनन-फानन में इमरजेंसी लैंडिंग की हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 46 IAS-HCS अफसरों को नई जिम्मेदारी, जानिए अब किसे क्या चार्ज, यहां रही पूरी लिस्ट चंडीगढ़ फर्नीचर मार्केट पर बुलडोजर का विध्वंस; प्रशासन ने 400 करोड़ कीमत की जमीन छुड़वाई,

एक पृथ्वी, स्वस्थ संसार - संत निरंकारी मिशन द्वारा अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस हुआ

One Earth, Healthy World - International Yoga Day celebrated by Sant Nirankari Mission

One Earth, Healthy World - International Yoga Day celebrated by Sant Nirankari Mission

One Earth, Healthy World - International Yoga Day celebrated by Sant Nirankari Mission- मोहालीI योग भारत की एक प्राचीनतम विद्या है, जो न केवल शरीर को सबल बनाती है बल्कि मन को शांत और आत्मा को जागृत करने की क्षमता भी रखती है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव, असंतुलन और रोगों से बचाव करते हुए व्यक्ति आत्मिक शांति और सामाजिक सौहार्द की दिशा में अग्रसर होता है।

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ का विषय - ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है जो सम्पूर्ण मानवता को यह संदेश देता है कि व्यक्ति का वास्तविक स्वास्थ्य तभी पूर्ण माना जाता है जब वह शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से संतुलित और जागरूक हो। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए संत निरंकारी मिशन अपने आध्यात्मिक और सामाजिक प्रयासों के अंतर्गत योग को समग्र कल्याण का माध्यम मानते हुए निरंतर प्रयासरत है।

चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री ओ पी निरंकारी जी और मोहाली ब्रांच के संयोजक डॉ जे के चीमा जी ने बताया कि इसी लड़ी में संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर शनिवार, 21 जून 2025 को प्रातः 5.45 बजे मोहाली फेस 6 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन एवं चंडीगढ़ जोन के अनेकों सत्संग भवनों पर ‘योग दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया।  यह आयोजन स्थानीय योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में  किया गया, जिसमें श्रद्धालु, सेवादल स्वयंसेवक एवं बच्चों ने भाग लिया।

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2015 से ही संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘योग दिवस’ का नियमित रूप से देशव्यापी आयोजन किया जा रहा है। 

यह पहल सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से निरंतर विस्तारित हो रही है, जिनका मार्गदर्शन रहा है  “स्वस्थ मन, सहज जीवन।’’ उनके विचारों में यह स्पष्ट है कि मानव शरीर ईश्वर की एक अनुपम देन है जिसे स्वस्थ और सशक्त बनाकर ही मानव अपने आध्यात्मिक और सामाजिक कर्तव्यों का सम्यक रूप से निर्वहन कर सकता है।

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य यही है कि हम स्वयं के स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें और एक सुखद, संतुलित एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने की ओर बढ़ेंI

 

चंडीगढ़ में संत निरंकारी सत्संग भवन में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन किया गया

चंडीगढ़I सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से संत निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर 30 ए चंडीगढ़ में और मनीमाजरा में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन सुबह 5:45 बजे से 6:45 बजे तक किया गया। जिसमें सभी एरिया की साधसंगत व सेवादल के भाई बहनों व बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस शिविर का आरम्भ निरंकार प्रभु-परमात्मा का सिमरण करवाकर किया गया।

चंडीगढ़ ब्रांच के संयोजक श्री नवनीत पाठक जी ने बताया कि आज चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा चंडीगढ के सैक्टर 17 तिरंगा पार्क में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग शिविर के अवसर पर हर साल की तरह संत निरंकारी मिशन के 125 के करीब सेवादल सदस्यों ने प्रशासन के आदेश अनुसार सहयोग दिया। निरंकारी सेवादल के सेवक सुबह 4:30 बजे अपनी अपनी सेवादल की वर्दी में सैक्टर 17 तिरंगा पार्क में पहंुच गए थे। उन्होंने योग शिविर में आए साधकों को सुविधापूर्वक बिठाने और अन्य सुविधाओं में सहयोग दिया। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन की तरफ से सन्त निरंकारी सेवादल के संचालक और अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री ओ पी निरंकारी जी, ज़ोनल इंचार्जे चंडीगढ़ ने भी बताया  कि चंडीगढ़ ज़ोन की लगभग 15 ब्रांचो के भवनो पर भी इसी प्रकार योग अभियास किया गया जिसमें लगभग 1500 स्वयंसेवक और साध संगत ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया।