नगरपालिका नारायणगढ़ के चुनाव के नामांकन-पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन म्पी गेरा पत्नी दिनेश कुमार ने नामांकन-पत्र दाखिल किया

नगरपालिका नारायणगढ़ के चुनाव के नामांकन-पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन म्पी गेरा पत्नी दिनेश कुमार ने नामांकन-पत्र दाखिल किया

नगरपालिका नारायणगढ़ के चुनाव के नामांकन-पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन म्पी गेरा पत्नी दिनेश कुमार ने नामांकन-पत्र दाखिल किया

नगरपालिका नारायणगढ़ के चुनाव के नामांकन-पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन म्पी गेरा पत्नी दिनेश कुमार ने

नगरपालिका नारायणगढ़ के चुनाव के नामांकन-पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन सोमवार को वार्ड 11 से सदस्य पद के लिए सिम्पी गेरा पत्नी दिनेश कुमार ने नामांकन-पत्र दाखिल किया है।

नारायणगढ़, 30 मई।       नगरपालिका नारायणगढ़ के चुनाव के नामांकन-पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन सोमवार को वार्ड 11 से सदस्य पद (पार्षद) के लिए सिम्पी गेरा पत्नी दिनेश कुमार ने नामांकन-पत्र दाखिल किया है। नगरपालिका चुनाव के एआरओं एवं तहसीलदार दिनेश सिंह को सिम्पी गेरा ने अपना नामाकंन-पत्र सौंपा। 
              बता दें कि नगरपालिका नारायणगढ़ के अध्यक्ष और सभी 15 वार्डो के सदस्यों के चुनाव के लिए 19 जून को मतदान होगा और 22 जून को परिणाम घोषित किये जाएंगे।
        आज से शुरू हुई नामांकत्र पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के अन्तर्गत उम्मीदवारों द्वारा 4 जून तक केवल 2 जून (अवकाश होने के कारण) को छोडक़र  प्रात:11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 6 जून को होगी। उम्मीदवारों द्वारा 7 जून, 2022 तक 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।                    
           7 जून को ही चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दोपहर 3 बजे अलॉट किये जाएंगे। चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों की सूची भी 7 जून 2022 को प्रकाशित की जाएगी तथा 7 जून को ही मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित होगी। 19 जून को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पहले मतदान का समय शाम 5 बजे तक होता था, लेकिन इस बार गर्मी के मौसम को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। यदि आवश्यक हुआ तो पुन: मतदान 21 जून को करवाया जा सकता है। 

22 जून को मतगणना का कार्य प्रात: 8 बजे शुरू होगा और मतगणना का कार्य उपायुक्त अम्बाला द्वारा निर्दिष्ट स्थान पर की जाएगी और मतगणना कार्य पूरा होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे।
 बॉक्स- नगरपालिका चुनाव के नामांकन पत्र उपमण्डल अधिकारी (ना0) नारायणगढ के कार्यालय के कोर्ट रूम, कमरा नम्बर-02, में रिटर्निग अधिकारी या दिनेश सिंह सहायक रिटर्निग अधिकारी एवं तहसीलदार नारायणगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किये जा सकते है।