Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी के दरबार जाने वालों के लिए अहम खबर, अब यात्रा पर्ची नहीं चलेगी, तो फिर कैसे कर पाएंगे मां के दर्शन? जानिए

Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी के दरबार जाने वालों के लिए अहम खबर, अब यात्रा पर्ची नहीं चलेगी, तो फिर कैसे कर पाएंगे मां के दर्शन? जानिए

Now Mata Vaishno Devi Yatra With RFID Tag

Now Mata Vaishno Devi Yatra With RFID Tag

Mata Vaishno Devi News : हर कोई माता वैष्णो देवी धाम जाकर मैया के दर्शन कर आशीर्वाद पाना चाहता है, पर माता हर किसी को अपने पास नहीं बुलातीं लेकिन जिन्हें बुलाया है और जो जा रहे हैं उनके लिए एक अहम खबर है| दरअसल, अगर आप माता वैष्णो देवी धाम जा रहे हैं तो आपके लिए एक नया नियम अब लागू किया जा रहा है|

Mata Vaishno Devi
Mata Vaishno Devi

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार, माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जो यात्रा पर्ची बनवानी पड़ती है, वह अब नहीं बनवानी पड़ेगी| ऐसा इसलिए क्योंकि अब श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से मां के दर्शन के लिए RFID टैग की व्यवस्था शुरू की जा रही है| जो भी भक्त मैया के दर्शन यात्रा शामिल होगा उसे RFID टैग लेना होगा| बिना RFID टैग के वह यात्रा में नहीं घुस सकता है|

Mata Vaishno Devi Yatra
Mata Vaishno Devi Yatra

एक अगस्त से शुरू होगी यह RFID टैग की व्यवस्था...

बताया जा रहा है कि, माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पर्ची व्यवस्था जुलाई महीने तक और चलेगी| इसके बाद फिर अगस्त महीने से RFID टैग की व्यवस्था को जरुरी कर दिया जाएगा| फिर RFID टैग लेने के बाद ही मां के दर्शन होंगे| बताया जाता है कि, ये RFID टैग कटरा में श्राइन बोर्ड के यात्रा पंजीकरण केंद्रों से लिया जा सकेगा|

इसके अलावा इसकी ऑनलाइन व्यवस्था भी होगी| बताते हैं कि, जो भक्त RFID टैग के लिए ऑनलाइन अप्लाई करेंगे उन्हें फ़ोन पर मैसेज आ जाएगा कि कटरा में किस पंजीकरण केंद्र से उन्हें RFID टैग मिलेगा| यात्रा से वापिसी के दौरान RFID टैग को आपसे ले लिया जाएगा|

RFID टैग क्या?

बतादें कि, RFID का पूरा नाम Radio Frequency Identification होता है| यह एक वायरलेस आइडेंटिफिकेशन तकनीक है| रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन एक छोटी चिप के रूप में एक ऐसी तकनीक है जो रेडियो तरंगों की फ्रीक्वेंसी पर आधारित है। इस तकनीक का उपयोग करके स्वचालित वस्तु या व्यक्ति को आसानी ट्रैक किया जा सकता है|

मां करती हैं चमत्कार...

माता वैष्णो देवी से न जाने कितने ही लोगों की आस्था जुड़ी है और माता वैष्णो देवी भी सबकी मुरादें पूरी करती हैं, उनके दुःख-दर्द दूर करती हैं| इसीलिए न जाने कितने लोग माता वैष्णो देवी के दरबार में शीश झुकाने जाते रहते हैं| दरबार में लोगों का तांता लगा रहता है|

Mata Vaishno Devi
Mata Vaishno Devi