BREAKING NEWS: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान रहा केंद्र
Strong earthquake tremors felt across North India
नई दिल्ली। Strong earthquake tremors felt across North India, राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रिकॉर्ड की गई। यह भारतीय समयानुसार 7 बजकर 4 मिनट पर महसूस किया गया।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान था, जो जमीन से 215 किमी नीचे था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर से अपने घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए।