बबीता श्रीश्रीमाल का जीवन प्रकाश योजना की राष्ट्रीय महिला मंत्री पद पर मनोनयन
BREAKING
'पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK पर बात होगी...' कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी मुल्क को दे डाली चेतावनी चंडीगढ़ में AAP को बड़ा झटका; अब एक और पार्षद ने थाम लिया कांग्रेस का दामन, पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष के पद पर ठोका दावा यमुनानगर में नशे के खिलाफ दौड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी पलवल में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान लगभग पूरा, 85.97% मतदाताओं ने जमा किए फॉर्म; 31 जुलाई से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया मोगा में 120 बेड के अत्याधुनिक कैपिटल अस्पताल का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- अब मालवा को मिलेगा घर के पास बेहतर इलाज

बबीता श्रीश्रीमाल का जीवन प्रकाश योजना की राष्ट्रीय महिला मंत्री पद पर मनोनयन

National Women Minister of Jeevan Prakash Yojana

National Women Minister of Jeevan Prakash Yojana

बेंगलूरु। National Women Minister of Jeevan Prakash Yojana: श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली की जीवन प्रकाश योजना की राष्ट्रीय महिला मंत्री पद पर बेंगलूरु की श्रीमती बबीता पी श्रीश्रीमाल का मनोनयन किया गया है। कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संतोष जैन द्वारा योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल रांका, राष्ट्रीय मंत्री अशोक कुमार धोका तथा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रतनीबाई मेहता की विशेष अनुशंसा पर यह मनोनयन किया गया है। कर्नाटक राज्य, दिल्ली सहित अनेक सामाजिक सभा संस्थाओं से जुड़ी सक्रिय व्यक्तित्व श्रीमती बबीता विगत 25 वर्षों से धार्मिक एवं रचनात्मक क्रियाकलापों में व्यापक रूप से तन्मयता से जुड़ी हुई है। इनके द्वारा साधु संतों की वेयावच्च सेवा एवं उनकी प्रेरणा से प्रत्येक अमावस्या को सैकड़ों लोगों के लिए अन्नदान, जरूरतमंद को वस्त्रदान, निर्धन बच्चों की स्कूल फीस आदि का क्रम विगत अनेक वर्षों से जारी है। राष्ट्रीय स्तर पर अपने विविध सेवा प्रकल्पों, क्रियाकलापों में श्रेष्ठता के लिए रक्षा द सेवियर अवॉर्डी श्रीमती बबीता अनेक सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं। श्रीमती बबीता को इस नई जिम्मेदारी मिलने पर अनेक जनों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।