बड़े कर्मियों पर कोई गाज नहीं, छोटे पुलिस कर्मियों पर गाज, 5 पुलिस कर्मी निलंबित

बड़े कर्मियों पर कोई गाज नहीं, छोटे पुलिस कर्मियों पर गाज, 5 पुलिस कर्मी निलंबित

No action against senior officers

No action against senior officers

कानून-व्यवस्था नाकों की जांच के दौरान मिलीं कमियां। किसकी सुपरविजन थी।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। यूटी के आला अधिकारियो ने बुधवार को एक आदेश जारी कर यूटी पुलिस के 5 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।कानून-व्यवस्था नाकों की जांच के दौरान मिलीं थी कमियां। एसएसपी ने आदेश  जारी कर एक सब-इंस्पेक्टर दो लेडी कांस्टेबल और दो वरिष्ठ कांस्टेबलों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।निलंबित किए गए कर्मचारियों में थाना-11 के एसआई बचित्तर सिंह और लेडी कांस्टेबल सुमन, पुलिस पोस्ट लेक के वरिष्ठ कांस्टेबल रोबिन,थाना-3 की लेडी कांस्टेबल दीक्षा तथा आईटी पार्क थाना की वरिष्ठ लेडी कांस्टेबल जसपाल कौर शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान सभी कर्मियों की तैनाती जिला पुलिस लाइन, सेक्टर-26 में रहेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।वही पुलिस अधिकारियों ने किसी बड़े पुलिस कर्मी पर कोई एक्शन नहीं लिया।किसकी सुपरविजन थी???