निवेश मित्र 3.0: 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे नए पोर्टल का शुभारंभ

निवेश मित्र 3.0: 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे नए पोर्टल का शुभारंभ

Nivesh Mitra 3.0: Chief Minister Yogi Adityanath

Nivesh Mitra 3.0: Chief Minister Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी 24 मार्च को निवेश मित्र-3.0 पोर्टल करेंगे लॉन्च।

108 उद्यमी मित्रों का कार्यकाल बढ़ा, 24 नए नियुक्त होंगे।

निवेश परियोजनाओं को समय पर पूरा करने, स्टार्टअप प्रोत्साहन पर जोर।

लखनऊ। Nivesh Mitra 3.0: Chief Minister Yogi Adityanath, राज्य में निवेश को गति देने और उद्योगों के अनुकूल माहौल तैयार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय में उच्चस्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार ने की। उन्होंने निवेश मित्र-3.0 पोर्टल का अवलोकन किया। इस पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को करेंगे। बैठक में 108 उद्यमी मित्रों का कार्यकाल मई 2026 तक बढ़ाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

साथ ही, 24 नए उद्यमी मित्रों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई, जिनमें मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और नई दिल्ली में स्थापित होने वाले सैटेलाइट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस के लिए 10 पद शामिल हैं।

आईआईडीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निवेश परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल (ईडीसी) की स्थापना की जाए।

इसके माध्यम से एक हजार से अधिक उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की योजना है। बैठक में उच्च मूल्य की निवेश परियोजनाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए 10 से अधिक मुद्दों पर विचार कर भूमि उपयोग, स्वीकृतियों और अवसंरचना से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।

बैठक में राजस्व विभाग की प्रमुख सचिव अपर्णा यू व इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।