BJP में ये क्या हुआ? नितिन गडकरी संसदीय बोर्ड से बाहर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नामों के साथ नई लिस्ट जारी की

BJP में ये क्या हुआ? नितिन गडकरी संसदीय बोर्ड से बाहर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नामों के साथ नई लिस्ट जारी की

Nitin Gadkari out from BJP Parliamentary Board

Nitin Gadkari out from BJP Parliamentary Board

Nitin Gadkari out from BJP Parliamentary Board : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में आखिर अंदर ही अंदर चल क्या रहा है? दरअसल, इस आशंका को तब और मजबूती मिल रही है जब आज पार्टी के अंदर केंद्रीय संसदीय बोर्ड (BJP Parliamentary Board) का नए सिरे से गठन किया गया और इस गठन में पार्टी के बेहद पुराने और दिग्गज नेता नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को बाहर कर दिया गया|

आपको बतादें कि, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड के लिए अब जिन नामों के साथ नई लिस्ट जारी की है| उसमें नितिन गडकरी का नाम नहीं है| और नितिन गडकरी ही क्यों... मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को भी संसदीय बोर्ड से बाहर किया गया है|

फिलहाल, इस तस्वीर को देखते हुए यह माना जा रहा है कि अब पार्टी के अंदर नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान का कद छोटा हो गया है| क्योंकि केंद्रीय संसदीय बोर्ड पार्टी की बेहद पावरफुल बॉडी होती है और इससे दोनों नेताओं को अलग कर देना.. यह बड़ी बात है|

बीएस येदियुरप्पा जैसे नामों को दी गई तरजीह

बतादें कि, भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड गठन में कर्नाटक के कद्दावर नेता रहे बीएस येदियुरप्पा (B S Yediyurappa), सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण जैसे नामों को तरजीह दी गई है| इन नामों को संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है|

देखिये पूरी लिस्ट

JP Nadda released the list of names included in the BJP Parliamentary Board
JP Nadda released the list of names included in the BJP Parliamentary Board