Newborn Girl Dead Body Found in Yamuna Nagar: यमुनानगर में चाचा ने भतीजी से किया रेप; बच्ची जन्मी तो मिट्टी में दफनाई
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

हरियाणा में चाचा ने भतीजी से किया रेप; प्रेग्नेंट होने के बाद बच्ची जन्मी तो मिट्टी में दफनाई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने नवजात का शव निकलवाया

 Newborn Girl Dead Body Found in Yamuna Nagar

Newborn Girl Dead Body Found in Yamuna Nagar

Newborn Girl Dead Body Found in Yamuna Nagar: हरियाणा में रिश्ते तार-तार हो रहे हैं। अब यमुनानगर जिले से एक चाचा की काली करतूत सामने आई है। चाचा ने अपनी भतीजी का ही रेप किया। जिसके बाद जब भतीजी प्रेग्नेंट हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया तो इस बच्ची को मिट्टी में दफन कर दिया गया।

Newborn Girl Dead Body Found in Yamuna Nagar
Caption

दरअसल, यह पूरा मामला जगाधरी का है। यहां विजय नगर कॉलोनी में खाली पड़े एक प्लाट से नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया है। लोगों ने बच्ची का शव देख पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्ची के शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया।

बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में ही यह पता लग सकेगा कि बच्ची को मौत के बाद दफन किया गया था या फिर जिंदा ही दफनाया गया था।

हालांकि, पूछताक्ष में बच्ची के मृत पैदा होने की बात कही गई है। पुलिस मामले में लगातार पूछताक्ष और जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि, आगे की जांच-पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उस हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, ऐसा मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

रिपोर्ट- राकेश भारतीय