New version 2.0 launched for Indian citizensभारतीय नागरिकों के लिए नया संस्करण 2.0 लॉन्च, अब हर पासपोर्ट होगा ई-पासपोर्ट
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

भारतीय नागरिकों के लिए नया संस्करण 2.0 लॉन्च, अब हर पासपोर्ट होगा ई-पासपोर्ट

undefined

New version 2.0 launched for Indian citizens


New version 2.0 launched for Indian citizens विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम का नया और अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है। इसमें पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम वर्जन 2.0 (पीएसपी वी2.0], ग्लोबल पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम वर्जन 2.0 (जीपीएसपी वी2.0) और ई-पासपोर्ट शामिल हैं। यह सेवा भारत में रहने वाले नागरिकों के साथ-साथ विदेशों में बसे भारतीयों के लिए भी शुरू की गई है।

साथ ही अब से जारी होने वाले सभी पासपोर्ट ई-पासपोर्ट होंगे। पीएसपी वी2.0 को 26 मई 2025 से देश के सभी 37 पासपोर्ट ऑफिस, 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) और 450 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) में लागूकिया गया। इसके बाद 28 अक्टूबर 2025 को जीपीएसपी वी 2.0 को दुनियाभर के भारतीय दूतावासों और कॉन्सुलेट्स में शुरू किया गया।

नई सेवाओं का मकसद पासपोर्ट सेवाओं से जुड़े सभी विभागों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्मपर लाना है। इससे प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक होगी। इसमें एआई आधारित चैट और वॉयस बॉट की सुविधा दी गई है। साथ ही नया पोर्टल और मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है।