NDA Seat Sharing in Bihar- बिहार में BJP-JDU में सीटों का बंटवारा; सीट शेयरिंग में LJP और HAM भी, किस पार्टी को कितनी सीटें?

बिहार में BJP-JDU में सीटों का बंटवारा; NDA सीट शेयरिंग में LJP और HAM भी, जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें?

NDA BJP-JDU Seat Sharing in Bihar Latest News Update

NDA BJP-JDU Seat Sharing in Bihar Latest News Update

NDA Seat Sharing in Bihar: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार मैदान में उतार रहीं हैं। इससे पहले सहयोगी पार्टियों में सीटों का बंटवारा भी हो रहा है। जहां इसी कड़ी में अब बिहार में NDA गठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ है। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। जहां NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग के तहत BJP 17, JDU 16, LJP 5, HAM 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1 सीट मिली है। बीजेपी के महासचिव और बिहार के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने यह जानकारी दी।

सीटों के बंटवारे को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। NDA गठबंधन पूरी तरह 5 पार्टियों के गठबंधन के साथ बिहार के चुनाव में जाएगा। वहीं LJP रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि LJP रामविलास को बिहार में 5 सीट मिली है। मैं इसके लिए सभी का धन्यावाद देता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं निश्चित रूप से हम बिहार में 40 सीट जीतेंगे।