Women create history in Nagaland assembly elections

नागालैंड विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने रचा इतिहास, हेकानी और क्रुसे ने दर्ज की जीत !

Nagaland assembly elections

Women create history in Nagaland assembly elections

Nagaland Assembly Election:नागालैंड विधानसभा चुनाव में एक इतिहास रचा गया है। राज्य में पहली बार किसी महिला उम्मीदवार ने विधानसभा चुनाव जीता है। दीमापुर तृतीय विधानसभा से हेकानी जखालू ने जीत दर्ज की है। हेकानी को भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्होंने लोजपा (रामविलास) की अजेतो जिमोमी को 1536 वोटों से मात दी। इसके अलावा एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की एक अन्य महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार केनेजाखो नखरो को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।

 चार महिलाओं को मिला था टिकट
राज्य में विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था। हेकानी इनमें से एक थीं। चुनाव के दौरान हेकानी का प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी पहुंचे थे।हेकानी को भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरी थीं। 

खबरें और भी हैं.... यूटी की शराब का अन्य राज्यों में स्मगलिंग पर होगा प्रशासन का फोकस

चुनावी नतीजे
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, 60 सीटों के लिए उपलब्ध रूझानों में एनडीपीपी 24 सीटों पर आगे है। उसकी गठबंधन सहयोगी भाजपा 12 सीटों पर आगे है। एनडीपीपी ने 40 और भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। आयोग की वेबसाइट के अनुसार, एनडीपीपी सुप्रीमो और नगालैंड के मुख्यमंत्री नीफियू रियो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार एस. साचू को 15,824 वोट से हरा दिया है। उपमुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार वाई पैटन वोखा में ट्यूई सीट पर 8800 वोट से आगे हैं।

खबरें और भी हैं....अडाणी केस में सुप्रीम कोर्ट ने बनाई 6 मेंबर की एक्सपर्ट कमेटी,जानिए गौतम अडाणी ने इस फैसले पर क्या कहा ?

Women create history in Nagaland assembly elections