Mumbai Multi-Storey Building Fire| मुंबई में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग; धू-धू कर जल रहीं मंजिलें, सामने आया भयानक वीडियो
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मुंबई में भीषण आग, भयानक VIDEO; बहुमंजिला इमारत धू-धू कर जल रही, कई मंजिलें चपेट में, दिमाग सन्न कर देगा पूरा मंजर

Mumbai Multi-Storey Building Fire Near Dombivali Video News Update

Mumbai Multi-Storey Building Fire Near Dombivali Video News Update

Mumbai Multi-Storey Building Fire: मुंबई में डोंबिवली के पास एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगी है। एक के बाद एक इमारत की कई मंज़िलें पूरी तरह से आग की चपेट में हैं। सभी मंजिलों से आग की भयानक लपटें उठ रहीं हैं। आग का पूरा मंजर ऐसा है कि दिमाग सन्न हो जाये। गनीमत यह है कि, इस भीषण आग (Dombivali Building Fire) में लोगों की जान बच गई है।

बताया जा रहा कि, यह डाऊन टाऊन इमारत है और इस इमारत में तीसरी मंजिल तक ही लोग रहते हैं, जो आग लगने के तुरंत बाद यहां से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इमारत काफी ऊंची है और ऊपर तक आग फैलने के चलते दमकल कर्मियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

इधर आग की इस घटना के बाद मुंबई पुलिस भी मौके पर ही है और इमारत के आसपास चारो तरफ घेरा बनाकर लोगों को दूर कर दिया गया है। क्योंकि भीषण आग के चलते इमारत के कमजोर होकर गिरने का भी डर है। आग बुझने के बाद इमारत की जांच की जाएगी। बताया जाता है कि, इमारत में आग सातवीं मंजिल पर लगी और जल्द ही ऊपरी और निचली मंजिलों तक फैल गई। वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है.

Mumbai Multi-Storey Building Fire
Mumbai Multi-Storey Building Fire

 

भीषण आग का वीडियो सामने आया है

इमारत में लगी आग कितनी भीषण है उसका अंदाजा साफ तौर पर सामने आए एक वीडियो से हो जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आग की लपटों ने पूरी इमारत को ही अपने आगोश में ले लिया है।

वीडियो देखिए