8 बच्चों की मां को दामाद से हुआ प्यार! बाइक पर बैठकर दोनों रफूचक्कर, आपत्तिजनक अवस्था में देखे जाने के बाद उठाया बड़ा कदम

8 बच्चों की मां को दामाद से हुआ प्यार! बाइक पर बैठकर दोनों रफूचक्कर, आपत्तिजनक अवस्था में देखे जाने के बाद उठाया बड़ा कदम

Saas Damad Love Story

Saas Damad Love Story

Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके के लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है. अलीगढ़ का सास-दामाद वाला मामला तो याद है ना? आगरा से भी अब ऐसा ही कुछ केस सामने आया है. अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला, जो खुद आठ बच्चों की मां है, अपने ही दामाद के साथ फरार हो गई. हैरानी की बात यह है कि दामाद भी पांच बच्चों का पिता है. इस घटना के बाद से दोनों के परिवार और पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है.

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना एक पारिवारिक शादी समारोह के दौरान शुरू हुई. आरोपी दामाद अपनी ससुराल आया हुआ था. दोपहर के वक्त उसने अपनी सास को घर के पीछे बने खेत में मेहंदी तोड़ने के बहाने बुलाया. कुछ देर तक जब दोनों वापस नहीं आए, तो परिवार के कुछ सदस्य वहां पहुंच गए.

आरोप है कि परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया. पकड़े जाने के डर और शोर-शराबा होने पर दामाद अपनी सास को बाइक पर बैठाकर मौके से रफूचक्कर हो गया.

12 साल पुरानी है यह प्रेम कहानी

यह पहली बार नहीं है जब इस सास-दामाद की जोड़ी ने समाज की बेड़ियों को तोड़ा हो. बताया जा रहा है कि इस परिवार के दो सगे भाइयों की शादी दो सगी बहनों से हुई थी. शादी के करीब तीन साल बाद ही बड़े दामाद और उसकी सास के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं और वे करीब 12 साल पहले भी घर छोड़कर भाग गए थे. उस समय काफी तलाश के बाद उन्हें दिल्ली की एक कंपनी से पकड़कर वापस लाया गया था. तब परिवार की इज्जत की खातिर मामला शांत करा दिया गया, लेकिन आग अंदर ही अंदर सुलग रही थी.

रिश्तों की उलझन और सामाजिक बदनामी

इस घटना ने न केवल दो परिवारों को तबाह कर दिया है, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़ित पति, जो आठ बच्चों का पिता है, अब अपनी पत्नी और दामाद की इस करतूत से सदमे में है. वहीं पांच बच्चों की मां यानी आरोपी की पत्नी का भी बुरा हाल है. गांव में इस अनैतिक रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस की कार्रवाई

महिला के पति ने इस मामले में थाना फरह में अपने दामाद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने दामाद पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि सास और दामाद के लापता होने की सूचना मिली है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं.