माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है Money Plant पौधे को, घर की सही दिशा में रखने से ही मिलती है धन में वृद्धि 

माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है Money Plant पौधे को, घर की सही दिशा में रखने से ही मिलती है धन में वृद्धि 

money plant for increase wealth

Money Plant is associated with Mata Lakshmi, keep the plant in the right direction in the house incr

Vastu Tip: हमारे जीवन में पेड़ - पौधों का बहुत महत्व है। इनके द्वारा हम सांस लेते है।  अच्छे वातावरण के लिए पौधों का घर के पास या अंदर होना अच्छा माना जाता है। जिससे हमारा घर शुद्ध और स्वस्थ रहता है।  इसी प्रकार कुछ पौधे शुभ भी माने जाते है जैसे तुलसी का पौधा और मनी प्लांट। इन पौधों को लक्ष्मी मां से जोड़ा जाता है। वास्तु के हिसाब से Money Plant का पौधा घर में लगाने से घर में समृद्धि  वृद्धि होती है पर क्या आप जानते है कि इस पौधे को घर में कैसे रखा जाता है तो आइए जानते है इसके बारे में। 

मनी प्लांट को हमेशा घर में खरीद कर लाये  

मनी प्लांट का पौधा घरो में हमेशा खरीद कर लगाना चाहिए। कुछ लोग तो इस पौधे को गिफ्ट कर देते हैं। वहीं कई बार कुछ लोग घरों में यह पौधा एक दूसरे के घर से मांगकर कर लगा लेते है। वे सोचते हैं कि समद्ध घरों से लिया हुआ मनी प्लांट अपने घर पर लगाने से वहां पर भी धन की बरसात होने लगेगी,जबकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। बतादे कि हमे यह पौधा हमेशा खरीद कर ही अपने घर में लगाया जाना चाहिए। तभी इसे हमारे घर में धन वृद्धि हो सकती है।  

इस पौधे की बेल का ऊपर की ओर रहना जरूरी

वास्तु के मुताबिक Money Plant की बेल को हमेशा ऊपर की ओर बढ़ते रहना जरूरी होता है। जब भी आप घर में जिस जगह भी मनी प्लांट का पौधा लगाएं, वहां इस बात का ध्यान रखें कि गमले में एक मोटा डंडा भी लगा दें, जिसके सहारे पौधे की बेल ऊपर की ओर चढ़ सके।अगर मनी प्लांट की बेल नीचे की ओर लटकी हुई होती है तो वह परिवार की आर्थिक तरक्की में रुकावट पैदा करती हैं।  

इस पौधे को कभी न लगाएं ज़मीन में

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट के पौधे को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। इसके बजाय इसके पौधे को किसी बड़े गमले में लगाना बेहतर होता है। आप चाहें तो हरे या नीले रंग की कांच की बोतल या बर्तन में भी मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं. इस पौधे को पानी की कम जरूरत होती है, इसलिए मनी प्लांट में बहुत ज्यादा पानी न डालें। Money Plant तभी शुभ फल देता है, जब आप इसे सही दिशा में लगाएं।  वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट के पौधे को हमेशा घर के आग्नेय कोण में लगाया जाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति हर दिन मजबूत होती है। इस पौधे को गलत दिशा में रखने से आर्थिक उन्नति भी रुक जाती है। 

घर के बाहर रखने से इस पौधे का होता है अपमान 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट का पौधा हमेशा घर के अंदर ही होना चाहिए। इस पौधे को घर के बाहर लगाना माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।  इस पौधे को घर की सजावट में लगाने से भी परहेज करें। इस पौधे को हमेशा साफ जगहे पर रखना चाहिए जिसके इसकी शुद्धि अशुद्ध न हो।