Mohali Brother Family Killed| मोहाली का बेरहम कातिल, शख्स ने सगे भाई-भाभी का कत्ल किया, 2 साल के भतीजे को जिंदा नहर में फेंका
BREAKING
सच हुई राहुल गांधी की भविष्यवाणी... 3 राज्यों में कांग्रेस की हार देखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वायरल किया यह VIDEO तेलंगाना में BJP फिस्स, कांग्रेस का जलवा; बहुमत पार कर इतनी सीटों पर आगे, रुझान में सत्तारूढ़ पार्टी का कुछ ऐसा हाल... LIVE छत्तीसगढ़ में BJP का बड़ा जंप; बहुमत के आंकड़े से कई सीटें आगे, कांग्रेस के हाथ से जा रही सत्ता! देखिए रुझान में कौन कहां मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट LIVE; वोटों की गिनती जारी, रुझान में BJP बहुमत के पार, कांग्रेस मात्र इतनी सीटों पर आगे राजस्थान में अबकी बार किसकी सरकार; वोटों की गिनती जारी, इतनी सीटों पर आगे निकली BJP, कांटे की टक्कर के साथ कांग्रेस का भी जोर, LIVE देखें

मोहाली में शख्स बना 'शैतान'; सगे भाई-भाभी का कत्ल किया, 2 साल के भतीजे को जिंदा नहर में फेंका, वारदात से उड़े होश

Mohali Brother Family Killed Shocking News Near Chandigarh Update

Mohali Brother Family Killed Shocking News Near Chandigarh Update

Mohali Brother Family Killed: चंडीगढ़ के पास स्थित मोहाली जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स इस कदर शैतान बन गया कि उसने अपने सगे बड़े भाई और भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी और उनके शवों को रोपड़ भाखड़ा नहर में फेंक दिया। इस पूरे हत्याकांड में शख्स ने भाई-भाभी के 2 साल के बच्चे को भी नहीं बख्शा बल्कि उसे तो और बेरहमी के साथ मौत दी। बताया जा रहा है कि, शख्स ने इस बच्चे यानि अपने भतीजे को जिंदा ही नहर में फेंक दिया।

बता दें कि, यह पूरा मामला मोहाली के खरड़ का है। वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और नहर में शवों को तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शख्स की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं मारे गए भाई और भाभी की पहचान सतबीर सिंह (35) और उनकी पत्नी अमनदीप कौर (33) के रूप में की गई है। जबकि दोनों के बच्चे यानि आरोपी के भतीजे की पहचान अनहद के रूप में हुई है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे दोनों

बताया जाता है कि, सतबीर सिंह और अमनदीप कौर दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। कहा जा रहा है कि, आरोपी शख्स और इनके बीच अक्सर घरेलू कलह होती रहती थी। घर में लड़ाई झगड़े होते थे। आरोपी इन दोनों पर खुन्नस खाता था। कहा यह भी जा रहा है कि, आरोपी बड़े भाई की तरक्की देख खुश नहीं था। इसके अलावा आरोपी नशे का आदी भी बताया जा रहा है। बहराल, पुलिस अभी घरेलू कलह को हत्या का कारण मान रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खबर यह भी है कि, आरोपी ने इस हत्याकांड में अपने एक दोस्त की भी मदद ली। दोस्त अभी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

इतनी क्रूरता हम कहां से ला रहे?

ये कैसी क्रूरता हमारे समाज में पनप रही है। हम इतनी क्रूरता कहां से ला रहे हैं और क्यों? आएदिन हम एक-दूसरे का बेरहमी से खून क्यों बहा रहे हैं? हैरानी तो तब और है जब अपने ही अपनों के खून के प्यासे हैं। मोहाली के इस मामले में आरोपी ने अपने सगे भतीजे को जिंदा ही जिस तरह से नहर में फेंका। उस बच्चे पर क्या बीती होगी? दो साल के उस बच्चे का क्या गुनाह था? यह अकल्पनीय क्रूरता है।