उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा में बनेगा आदर्श पशु चिकित्सालय, आधुनिक सुविधाओं के साथ मिलेगा बेहतर इलाज

उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा में बनेगा आदर्श पशु चिकित्सालय, आधुनिक सुविधाओं के साथ मिलेगा बेहतर इलाज

Model veterinary hospitals will be set up

Model veterinary hospitals will be set up

लखनऊ। Model veterinary hospitals will be set up, प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधान सभा में एक आदर्श पशु चिकित्सालय की स्थापना कराने जा रही है। इन चिकित्सालयों में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार समस्त आधुनिक उपकरण व पशुओं के सभी प्रकार के रोगों के निदान की व्यवस्थाएं की जाएंगी। अंत: रोगी विभाग (वार्ड) की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिसमें रोगी पशु को सघन उपचार के लिए भर्ती भी किया जा सकेगा।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने पशु चिकित्सालयों के निर्माण के संबंध में निर्णय ले लिया है। वर्तमान में पशु चिकित्सालय पर एक पशु चिकित्साधिकारी की तैनाती होती है।

अब बनने वाले प्रत्येक आदर्श पशु चिकित्सालय पर नई व्यवस्था के अनुसार दो पशु चिकित्साधिकारी, दो वेटेरिनरी फील्ड असिस्टेंट व दो वेटेरिनरी अटेंडेंट उपलब्ध रहेंगे, जो क्षेत्र के पशुपालकों के पशुओं को उच्च गुणवत्तापरक उपचार व मार्डन डायग्नोसिस की सुविधाएं प्रदान करेंगे।

इन पशु चिकित्सालयों के निर्माण के लिए संबंधित विधान सभा क्षेत्र के विधायक से स्थान की संस्तुति प्राप्त की जाएगी और फिर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।