मंत्री, विधायक व सांसद संभालेंगे निकाय चुनाव का मोर्चा

मंत्री, विधायक व सांसद संभालेंगे निकाय चुनाव का मोर्चा

मंत्री

मंत्री, विधायक व सांसद संभालेंगे निकाय चुनाव का मोर्चा

भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची

चंडीगढ़, 29 मई। भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की सभी पालिकाओं व नगर परिषदों में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। सभी प्रभारी सोमवार से मोर्चा संभाल लेंगे। पार्टी मुख्यालय द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक पंचकूला जिला के लिए विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, अम्बाला के लिए वेदपाल एडवोकेट, यमुनानगर के लिए डॉ. संजय शर्मा, कुरुक्षेत्र के लिए मोहन लाल कौशिक, कैथल के लिए शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल, करनाल के लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, पानीपत के लिए भगवान दास कबीरपंथी, सोनीपत के लिए पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु,  रोहतक  के लिए धूमन सिंह किरमच, जींद के लिए कृषि मंत्री जे.पी.दलाल, फतेहबाद जिला के लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, हिसार के लिए डॉ.पवन सैनी, सिरसा जिला के लिए कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, भिवानी जिला में सांसद नायब सैनी, दादरी जिला में पूर्व सांसद सुधा यादव, महेंद्रगढ़ जिला में स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, रेवाड़ी जिला में रविंद्र राजू, झज्जर  जिला में महिपाल ढांडा,गुरुग्राम जिला में अरविन्द यादव, पलवल जिला में पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव तथा नूंह जिला में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।