एक कार्ड से कई शहरों में मेट्रो यात्रा, लखनऊ मेट्रो में शुरू हुई NCMC सेवा, किराए में मिलेगी 10% छूट

एक कार्ड से कई शहरों में मेट्रो यात्रा, लखनऊ मेट्रो में शुरू हुई NCMC सेवा, किराए में मिलेगी 10% छूट

1000267580

Metro travel across multiple cities with a single card

लखनऊ। Metro travel across multiple cities with a single card, अब एक ही कार्ड से लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित देश के कई शहरों में मेट्रो का सफर किया जा सकेगा। यात्रियों को अलग-अलग शहरों में मेट्रो के टिकट के लिए लाइन नहीं लगना होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने मंगलवार को नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी सेवा की शुरुआत कर दी। इस कार्ड पर भी यात्रियों को किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहाकि कानपुर और आगरा के बाद अब लखनऊ मेट्रो में भी एनसीएमसी लांच किया गया है। इस कार्ड का मुख्य लाभ यह है कि यह एक इंटर-आपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है, अर्थात इस कार्ड का उपयोग देश की अन्य मेट्रो, बस, पार्किंग और रिटेल सेवाओं में भी किया जा सकता है, जहां एनसीएमसी को अपनाया जा चुका है।

फिलहाल मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड और एनसीएमसी दोनों के माध्यम से यात्रा की जा सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पुराने गो स्मार्ट कार्ड में उपलब्ध शेष राशि का उपयोग कर लें। यूपीएमआरसी शीघ्र ही एक विशेष एक्सचेंज विंडो शुरू करेगा, जिसके माध्यम से यात्रियों को 30 दिनों के अंदर अपने गो स्मार्ट कार्ड को एनसीएमसी में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बदलवा सकेंगे।

एनसीएमसी के लाभ 
एनसीएमसी डेबिट/क्रेडिट कार्ड को स्मार्ट कार्ड की तरह प्रयोग किया जा सकेगा। 23 बैंकों या अन्य मेट्रो से जारी एनसीएमसी पर अलग से टिकट लेने की आवश्यकता नहीं है। यह सभी मेट्रो स्टेशनों के एयरटेल पेमेंट्स बैंक काउंटर/कियोस्क पर उपलब्ध होंगे।

कार्ड जारी करने का शुल्क 100 रुपये हाेगा जो कि रिफंडेबल नहीं होगा। मोबाइल फोन पर ओटीपी से कार्ड जारी हो सकेगा। इसको कियोस्क, टिकट वेंडिंग मशीन , लखनऊ मेट्रो ऐप और एयरटेल ऐप पर डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआइ के माध्यम से रिचार्ज किया जा सकेगा।