चीन में भीषण खदान हादसा: कोयला खदान में गैस विस्फोट से 82 मजदूरों की मौत, 9 लापता; राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दिए कड़ी जांच के आदेश

चीन में भीषण खदान हादसा: कोयला खदान में गैस विस्फोट से 82 मजदूरों की मौत, 9 लापता; राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दिए कड़ी जांच के आदेश

1000225163

Massive mine accident in China: 82 workers killed

नई दिल्ली। शुक्रवार देर रात चीन त्तरी चीन के शांक्सी प्रांत स्थित 'लियुशेनयु' कोयला खदान में भयानक गैस विस्फोट हुआ। इस दुर्घटना में 82 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 मजदूर लापता हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने बचाव कार्य में पूरी ताकत झोंकने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

चीन की सरकारी मीडिया शिन्हुआ के अनुसार, यह गैस धमाका शुक्रवार देर रात किनयुआन काउंटी की लियुशेन्यु कोयला खदान में हुआ। हादसे के वक्त खदान के भीतर 247 मजदूर काम कर रहे थे।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों से घायलों के इलाज और खोज व बचाव अभियान चलाने में कोई कसर न छोड़ने का आह्वान किया है। साथ ही, उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच करने और कानून के अनुसार कड़ी जवाबदेही तय करने का भी आदेश दिया।


वहीं, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी इन निर्देशों का समर्थन करते हुए, समय पर और सटीक जानकारी जारी करने तथा कड़ी जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही।