नया अध्यक्ष मिलते ही चंडीगढ़ कांग्रेस का बढ़ने लगा कुनबा: इस राजनीतिक पार्टी को बड़ा झटका, हाथ का दामन थाम बैठे ये नेता
BREAKING
दिवाली बोनस की रकम हो जाएगी ज्यादा! ये 3 स्मार्ट तरीके करा दें आपका फायदा, जानिए किस तरह जेब में बढ़कर आएगा पैसा हरियाणा के बुजुर्गों को दिवाली का तोहफा; नायब सरकार ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर अब इतनी की, CM के दौरे के बाद जापान से आ रहा निवेश पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध मौत; पंचकूला में घर पर अचेत मिला, अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया धनतेरस पर जरूर खरीदें ये शुभ चीजें; जीवन में बढ़ती है बरकत और समृद्धि, मगर भूलकर भी क्या नहीं लेना है? चेक कर लें पूरी लिस्ट हैप्पी बर्थ डे सीएम भगवंत मान; आसान न था एक स्टैंडअप कॉमेडियन से मुख्यमंत्री तक का सफर, PM मोदी ने कुछ इस तरह दी बधाई

नया अध्यक्ष मिलते ही चंडीगढ़ कांग्रेस का बढ़ने लगा कुनबा: इस राजनीतिक पार्टी को बड़ा झटका, हाथ का दामन थाम बैठे ये नेता

Many leaders join Congress in Chandigarh

Many leaders join Congress in Chandigarh

Chandigarh Congress News : कांग्रेस की अलग-अलग इकाइयों के कई नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं और यह सिलसिला रुका नहीं है| यूं ही जारी है| जहां इस कड़ी में कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई की भी यही हालत है| चंडीगढ़ कांग्रेस से भी नेताओं का जाना लगा हुआ है| लेकिन अब तस्वीर कुछ बदलती दिख रही है| चंडीगढ़ कांग्रेस से जहां नेताओं का जाना लगा हुआ था तो वहीं अब नेताओं का आना शुरू हो गया है|

माना जा रहा है कि चंडीगढ़ कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलते ही पार्टी मजबूती की ओर बढ़नी शुरू हुई है| आपको ध्यान रहे कि, सुभाष चावला के चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद हरमोहिंदर सिंह लकी को चंडीगढ़ कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है| अध्यक्ष बनते ही हरमोहिंदर सिंह लकी काफी एक्टिव दिख रहे हैं| कमजोर हो रखी चंडीगढ़ कांग्रेस को मजबूती देने के लिए लकी ने काम करना शुरू कर दिया है|

चंडीगढ़ कांग्रेस में आये ये नेता...

हरमोहिंदर सिंह लकी की पार्टी को लेकर सक्रियता इसी से देखी जा सकती है कि पार्टी में एक लम्बे समय के बाद दूसरी राजनीतिक पार्टी से नेता शामिल होने आ रहे हैं| हरमोहिंदर सिंह लकी ने आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस में शामिल को पार्टी में शामिल किया है|

बतादें कि,  हरमोहिंदर सिंह लकी और पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल की मौजूदगी में बसपा के चंडीगढ़ अध्यक्ष गुरचरण सिंह, उपाध्यक्ष एमएस कंबोज समेत कई अन्य नेता  कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

हरमोहिंदर सिंह लकी ने किया ट्वीट ....