Akshay Kumar Viral Video: 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार

'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए

A Girl Pleaded for Help To Akshay Kumar Viral Video in Mumbai

A Girl Pleaded for Help To Akshay Kumar Viral Video in Mumbai

Akshay Kumar Viral Video: महाराष्ट्र में आज नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए वोटिंग हो रही है. इस बीच आम लोगों से लेकर वीआईपी तक सभी वोट डालने पहुंच रहे हैं। गुरुवार सुबह ही बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स वोट डालते नजर आए। अक्षय कुमार ने भी सुबह ही अपना वोट डाल दिया और लोगों से अपील के साथ एक संदेश दिया कि वो घरों से बाहर निकलकर वोट जरूर करें ताकि हम मतदान करके सही व्यक्ति को चुन सकें। वहीं अक्षय कुमार जब वोट डालकर लौट रहे थे तो इस दौरान एक लड़की ने उन्हें रोक लिया और उनसे मदद की गुहार लगाई। लड़की के पापा कर्जे में हैं, जिसके लिए वह अक्षय से आर्थिक मदद मांग रही थी।

Akshay Kumar Viral Video

'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं, प्लीज...'

अक्षय कुमार से लड़की द्वारा मदद मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि अक्षय वोट डालने के बाद गाड़ी में बैठने के लिए आ रहे हैं। इसी बीच पीछे से एक लड़की उन्हें सर, सर, सर कहते हुए रोकती है, अक्षय कुमार भी रुक जाते हैं, जिसके बाद लड़की उनके नजदीक आती है, लड़की अक्षय से जो कहना चाहती है उस बात को वह ठहरकर सुनते हैं। हालांकि इस दौरान अक्षय कुमार के निजी सुरक्षाकर्मी लड़की को रोकने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि मैडम अभी रुक जाइए। वहीं लड़की हाथ में एक पर्चा लिए अक्षय कुमार से कहती है कि 'मेरे पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं, प्लीज उनको बाहर निकाल दो'।

लड़की को ऑफिस आने को कहा

हालांकि लड़की की गुहार पर अक्षय कुमार की तरफ से उसे तुरंत मदद नहीं मिली। लेकिन उसे मदद का भरोसा जरुर दिया गया। अक्षय कुमार ने लड़की से कहा, 'बेटे आप अपना नंबर मेरे सुरक्षाकर्मी को दे दो, इनसे बात कर लेना, ऑफिस आ जाना'। इसके बाद बच्ची ने एक्टर के पैर छुए, मगर अक्षय कुमार ने उसे रोक दिया. इसके बाद जब अक्षय गाड़ी में बैठने लगे तो इससे पहले भी उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मी से कहा कि लड़की का नंबर ले लेना ताकि जानकारी जुटाकर मदद करने के लिए उससे बात की जा सके।

वीडियो क्रेडिट (viral bhayani)

 

तुरंत मदद न करने को लेकर लोग हुए नाराज

अक्षय कुमार इतने बड़े स्टार और पैसे वाले हैं लेकिन फिर भी उन्होंने लड़की को तुरंत मदद नहीं की और ये कहकर टाल दिया कि मेरे ऑफिस आ जाओ। लोग इस बात पर अक्षय कुमार की खिंचाई कर रहे हैं कि तुरंत मदद क्यों नहीं की जैसे सोनू सूद करते हैं। कई लोगों ने कहा कि पर्दे पर हीरो बनना आसान है, पर असल जिंदगी में 'इंसानियत' दिखाना मुश्किल। उस बेबस बच्ची को मदद के बजाय अक्षय कुमार के ऑफिस का रास्ता दिखाना बहुत दुखद है। इतने बड़े सुपरस्टार होकर भी अक्षय कुमार अगर तुरंत मदद नहीं कर सकते, तो ये स्टारडम किस काम का?

हालांकि कुछ लोगों ने अक्षय कुमार के इस फैसले को सही भी माना और उन्होंने कहा कि कैमरे के लिए अक्षय तुरंत मदद कर सकते थे लेकिन सही तरीका यही है जो उन्होंने किया। उनकी टीम पता लगाएगी लड़की के परिवार में क्या संकट है और किस तरह मदद की जा सकती है। फिलहाल अक्षय कुमार द्वारा मदद तुरंत दिये जाने और बाद में दिये जाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस का सिलसिला जारी है।