First Female Soldier Skydiver: हरियाणा की बेटी मंजू नैन बनी देश की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर

First Female Soldier Skydiver: हरियाणा की बेटी मंजू नैन बनी देश की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर

First Female Soldier Skydiver

First Female Soldier Skydiver

सेना ने जारी किया मंजू का वीडियो 

चंडीगढ़ , 21 नवंबर -First Female Soldier Skydiver: हरियाणा की बेटियां जहाँ खेलों में अपनी प्रतिभा(Talent) का लोहा मनवा रही हैं , वहीँ अब सेना में जाकर एडवेंचर स्पोर्ट्स(adventure sports) में भी प्रदेश का नाम चमका रही हैं। जींद जिला के गॉंव धमतान साहिब की मंजू नैन(Manju Nain) ने जो साहस का परिचय दिया है उसकी युवा भी हिम्मत करने से डरते हैं। 

पूर्वी कमान ने अपनी तरफ से एक वीडियो जारी किया

हाल ही में सेना की पूर्वी कमान ने अपनी तरफ से एक वीडियो जारी किया है जिसमे सेना की एक जाबांज़ महिला सैनिक 10 हजार स्काई फीट की ऊंचाई से छलांग लगाती दिखाई दे रही है। दरअसल यह सैनिक मंजू नैन है जो गॉंव धमतान साहिब की रहने वाली है और उसने चौधरी भरतसिंह मेमोरियल खेल स्कुल निडानी (जींद) में पढ़ाई की है।  मंजू कबड्डी की भी बेहतरीन खिलाडी रही है। संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक के अनुसार मंजू ने अपनी काबिलियत के दम पर सेना में भर्ती होकर आज अपने देश और प्रदेश के लिए मिशाल क़ायम की है। लांस नायक मंजू ने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर से 10 हजार स्काई फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर सेना की पहली महिला सोल्जर स्काई डाइवर बनकर यह साबित कर दिया की महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। 

मंजू ने यह कारनामा 15 नंवबर  2022 को किया था

उन्होंने बताया कि मंजू का एक वीडियो भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने जारी किया गया है। हालांकि मंजू ने यह कारनामा 15 नंवबर  2022 को किया था  परन्तु सेना ने यह जानकारी गत दिवस ही साझा की है। इस वीडियो में मंजू सेना के एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर में सवार हैं और बाद में वो छलांग लगा देती हैं।  इसके बाद वो हवा में तैरती हुई नजर आती हैं। हवा में तैरती मंजू का पैराशूट उनके साथ कूदे दो ट्रेनर खोलते हैं। 

संस्था के संरक्षक पूर्व डीजीपी डॉ. महेन्द्र सिंह मलिक ने बताया की भारतीय सेना की महिला सैनिक मंजू ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि वे मंजू के इस कारनामे और जज्बे को हम सलाम करते हैं और उन्हें बधाई भी देते हैं। उन्होंने बताया कि  27 नवंबर को स्कूल में एक कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि हमें जल्द ही खेल स्कुल निडानी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सेना में लेफ्टिनेट बनने के लिए एन डी ए का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

यह पढ़ें:

यह पढ़ें: