पंजाब एक्साइज पॉलिसी पर मनजिंदर सिंह सिरसा का कमेंट, देखें क्या कहा
- By Krishna --
- Tuesday, 04 Oct, 2022

Manjinder Singh Sirsa's comment on Punjab excise policy, see what he said
चंडीगढ़। दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेसिडेंट एवं भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने कहा कि पंजाब के अधिकारियों ने एक्साइज पॉलिसी को गलत बताते हुए संबंधित फाइल मंत्री के पास वापस भेज दी है। सिरसा ने ट्विटर पर वीडियो अपलोड करके दावा किया है कि पंजाब की एक्साइज पॉलिसी के तहत 10 प्रतिशत कमीशन तय किया गया है।
मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने कहा कि एक्साइज विभाग अधिकारियों के अनुसार, इस पॉलिसी के तहत कई हजार करोड़ रुपए बाहर निकलेंगे और वे सभी जांच के घेरे में आ जाएंगे। इस कारण अधिकारियों ने नई एक्साइज पॉलिसी के तहत काम न कर पाने की बात कहते हुए उसे रद्द करने की मांग के साथ फाइल मंत्री के पास भेजी है।
मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने पंजाब की एक्साइज पॉलिसी भ्रष्ट पॉलिसी कहा है। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं को काम देने के लिए आप के नेताओं, सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा ने पॉलिसी अपने हिसाब से बनवाई, ताकि पंजाब को लूटा जा सके। दिल्ली की तर्ज पर इसके लिए काफी पैसे लिए गए हैं। होलसेल की यह नीति करप्शन की पॉलिसी है।
सिरसा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Man) से कहा कि अब तो पता लग गया होगा कि मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) ने आपको कैसे धोखे में रखकर नीचे के अधिकारियों से मिलीभगत करके पैसे लेकर यह पॉलिसी बनाई है। सिरसा ने कहा कि जिन किन्हीं नेताओं ने पैसों का लेनदेन किया, अब वे बच नहीं सकेंगे और पंजाब को लूटने वाले जल्द जेल जाएंगे। अब चाहे जितनी मर्जी बार पॉलिसी बदल लें, लेकिन सच्चाई सामने आएगी कि आप बेईमान थे और पॉलिसी भी बेईमानी से बनाई गई थी।