Manipur sexual harassment: DMK women's wing to take out protest march on July 23
BREAKING
पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे

मणिपुर यौन उत्पीड़न: द्रमुक की महिला शाखा 23 जुलाई को विरोध मार्च निकालेगी

Manipur sexual harassment

Manipur sexual harassment

Manipur sexual harassment- तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक की महिला शाखा मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और बलात्कार के खिलाफ 23 जुलाई को विरोध मार्च निकालेगी, जिन्हें कथित तौर पर एक प्रतिद्वंद्वी आदिवासी समुदाय से जुड़ी भीड़ ने नग्न कर घुमाया था।

द्रमुक की उप महासचिव और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की बहन कनिमोझी करुणानिधि 23 जुलाई को चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में विरोध मार्च का उद्घाटन करेंगी।

द्रमुक की महिला शाखा 24 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में विरोध मार्च निकालेगी।

सत्तारूढ़ द्रमुक ने एक बयान में केंद्र की भाजपा सरकार पर मणिपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री स्टालिन ने मणिपुर में बढ़ती हिंसा पर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था और एक राजनीतिक दल के रूप में द्रमुक भी राज्य में इस मुद्दे पर मजबूती से सामने आई है।