man beaten to death

भिवानी के सुंगरपुर में व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या, देखें पूरा मामला...

Sungar-Pur

man beaten to death

Man beaten to death : भिवानी। हरियाणा में भिवानी के गांव सुंगरपुर (Sungarpur ) में उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक महेन्द्र (Mahender) का कसूर इतना था कि उसने गांव के ही एक युवक को अपने घर में एक लडक़ी के साथ देख लिया था। आरंभ में तो वह सोच कर डर गया कि कहीं भूत तो नहीं देख लिया।

बाद में पहचान हुई तो उसने इसकी चर्चा गांव में की। रंजिशन युवक ने लाठी-डंडों से पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रोबिन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक शव उठाने से मना। बाद में पुलिस ने परिजनों को मना कर शव सौंप दिया। 

आरोपी युवक एक लडक़ी के साथ मृतक के घर में देखा गया

बताया जाता है कि सुंगरपुर गांव निवासी रोबिन (Robin) नाम के युवक का किसी लडक़ी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन वह लडक़ी को लेकर गांव के ही महेन्द्र के घर में घुस गया। घर में महेंद्र और भाई राजेंद्र ही रहते थे। दोनों ही किसी काम से बाहर गए हुए थे। पीछे से घर में कोई नहीं था। रोबिन को इसका पता था और वह घर को खाली देखकर घुस गया। एक लडक़ी भी उसके साथ थी।

घर वालों के घर आने वह दोनों भाग निकले थे

शाम को महेंद्र और उसका भाई राजेन्द्र (Rajender) घर आए तो रोबिन को इसका पता लग गया। वह लडक़ी को लेकर चुपके से भाग गया। महेंद्र व राजेंद्र कुछ नहीं समझ पाए कि आखिर कौन था। महेंद्र तो यह सोच कर डर गया कि कहीं घर से जाते हुए उसने कोई भूत तो नहीं देख लिया। बाद में रोबिन को दोनों भाइयों ने पहचान लिया। महेन्द्र ने रोबिन और लडक़ी के घर में होने की बात उसने ग्रामीणों को बता दी। रोबिन के नाम की चर्चा पूरे गांव में हो गई तो उसने महेंद्र से रंजिश पाल ली।

इसी को लेकर रोबिन ने महेन्द्र को लाठी डंडों से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर वही उसे पड़ोस के गांव कैरू के अस्पताल में ले गया। वहां से इलाज पूरा होने से पहले घर ले आया। इसके बाद महेंद्र की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें