Glowing Skin Packs: किचन में पड़ी इन चीजों से बनाएं फेस पैक, कॉम्बिनेशन स्किन बनेगी और भी ज्‍यादा सुंदर
BREAKING
पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में खाकी की आड़ में छिप रही कायर सत्ता, तानाशाही के आगे झुकेंगे नहीं: प्रियंका मनोज अग्रवाल

Glowing Skin Packs: किचन में पड़ी इन चीजों से बनाएं फेस पैक, कॉम्बिनेशन स्किन बनेगी और भी ज्‍यादा सुंदर

Glowing Skin Packs

Glowing Skin Packs: किचन में पड़ी इन चीजों से बनाएं फेस पैक, कॉम्बिनेशन स्किन बनेगी और भी ज्‍यादा सु

नई दिल्ली। Glowing Skin Packs: मेकअप से आप नो डाउट अपना चेहरा चमका सकती हैं लेकिन नेचुरल ग्लो काफी हद तक सही स्किन केयर रूटीन और खानपान पर डिपेंड करता है। रोजाना मेकअप करने से चेहरे पर ऐसी लेयर जमती जाती हैं, जो दिखाई नहीं देती लेकिन इससे चेहरे का ग्लो खत्म होते जाता है। तो आज हम आपको एक ऐसे इंग्रेडिएंट के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल बढ़ा सकता है चेहरे की चमक और खूबसूरती। 

1. एलोवेरा का जेल में नींबू का रस और चम्मच मिलाएं। 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो-तीन बार लगाएं।

2. खीरे को कद्दूकस कर इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। चेहरे पर कम से कम 10 से 15 मिनट लगाकर रखें फिर ठंडे पानी से धो दें। इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे आपको मिलेगी साफ़ और चमकदार त्वचा।

3. टमाटर के गूदे में आधा नींबू का रस और एक चम्मच दही मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें। इससे त्वचा से टैनिंग भी निकल जाएगी। इस पैक को हफ्ते में दो-तीन बार लगा सकते हैं।

4. दो चम्मच नारियल पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इस पैक को ठंडे पानी से धोना है। 

5. नींबू का रस, शहद और दूध पाउडर को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इस पैक के इस्तेमाल से मिलेगी चमकदार त्वचा।

6. आधा कप पपीते का गूदा लें इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। हर दूसरे दिन इस पैक का इस्तेमाल करें जल्द असर के लिए।