यूपी स्वास्थ्य महकमे में बंपर फेरबदल: 4 अफसरों को प्रमोशन, गाजियाबाद-वाराणसी समेत कई जिलों के सीएमओ बदले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

यूपी स्वास्थ्य महकमे में बंपर फेरबदल: 4 अफसरों को प्रमोशन, गाजियाबाद-वाराणसी समेत कई जिलों के सीएमओ बदले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Major Reshuffle in UP Health Department: 4 Officers Promoted

Major Reshuffle in UP Health Department

लखनऊ। Major Reshuffle in UP Health Department: शासन ने स्थानांतरण नीति के तहत कई जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को बदल दिया है। निदेशक स्तर के चार अधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए उन्हें नए पदभार के साथ स्थानांतरित किया गया है।

पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय मेरठ की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुदेश कुमारी को निदेशक (मातृ एवं परिवार कल्याण) परिवाण कल्याण महानिदेशालय के पद पर भेजा गया है।

अपर निदेशक (कार्मिक गोपन) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय डॉ. रेनू चौधरी को निदेशक पैरामेडिकल स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के पद पर स्थानांतरित किया गया। अपर निदेशक प्रयागराज मंडल डॉ. राकेश शर्मा को निदेशक सीएचसी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय बनाया गया है।

लखनऊ मंडल के अपर निदेशक एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के मुख्य परामर्शदाता डॉ. गंगा प्रसाद गुप्ता को निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक सिविल अस्पताल बनाया गया।

साथ ही उन पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वह चिकित्सीय कार्य भी संपादित करते रहेंगे। वहीं, पीलीभीत के सीएमओ डॉ. आलोक कुमार को साचीज का महाप्रबंधक बनाकर लखनऊ भेजा गया है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद का सीएमओ बनाया गया है।

निदेशक स्तर के अधिकारियों के तबादले की सूची

नई तैनाती (पद एवं विभाग) अधिकारी का नाम पुरानी तैनाती
निदेशक (मातृ एवं परिवार कल्याण), महानिदेशालय डॉ. सुदेश कुमारी प्रमुख अधीक्षक, पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय, मेरठ
निदेशक (पैरामेडिकल), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय डॉ. रेनू चौधरी अपर निदेशक (कार्मिक गोपन), महानिदेशालय
निदेशक (सीएचसी), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय डॉ. राकेश शर्मा अपर निदेशक, प्रयागराज मंडल
निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक, सिविल अस्पताल लखनऊ (अतिरिक्त प्रभार: अपर निदेशक, लखनऊ मंडल) डॉ. गंगा प्रसाद गुप्ता अपर निदेशक, लखनऊ मंडल एवं मुख्य परामर्शदाता, सिविल अस्पताल
महाप्रबंधक, साचीज (SACHIS), लखनऊ डॉ. आलोक कुमार सीएमओ, पीलीभीत

मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की सूची

नई तैनाती (पद एवं शहर) अधिकारी का नाम पुरानी तैनाती
सीएमओ गाजियाबाद डॉ. सचिन चंद्र वैश्य संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय
सीएमओ जालौन डॉ. हरिनंदन प्रसाद एसीएमओ, उन्नाव
सीएमओ वाराणसी डॉ. मुकेश कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अलीगढ़
सीएमओ जौनपुर डॉ. गंगाराम गौतम चिकित्साधिकारी, अयोध्या
सीएमओ उन्नाव डॉ. अजय कुमार शर्मा वरिष्ठ परामर्शदाता, सिविल अस्पताल लखनऊ
सीएमओ बाराबंकी डॉ. रंजन गौतम एसीएमओ, फर्रुखाबाद
सीएमओ सीतापुर डॉ. सुखरंजन समद्दर वरिष्ठ परामर्शदाता, बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ
सीएमओ बलिया डॉ. अभय नारायण राय एसीएमओ, प्रतापगढ़
सीएमओ अंबेडकरनगर डॉ. प्रमोद कुमार वरिष्ठ परामर्शदाता, लोहिया महिला अस्पताल, फर्रुखाबाद
सीएमओ हमीरपुर डॉ. अलका शुक्ला -
सीएमओ फतेहपुर डॉ. उदयभान सिंह -
सीएमओ हापुड़ डॉ. किशोर कुमार आहूजा -
सीएमओ मऊ डॉ. पंकज कुमार -
सीएमओ अमरोहा डॉ. रमाकांत सागर -
सीएमओ अलीगढ़ डॉ. रामनाथ सिंह -
सीएमओ कन्नौज डॉ. विकास चंद्रा -
सीएमओ महोबा डॉ. विनय कुमार -
सीएमओ हाथरस डॉ. वेदप्रकाश -