हिमाचल प्रदेश: वन विभाग में बड़ा बदलाव, 500 फॉरेस्ट गार्ड पद समाप्त कर नई भर्ती नीति लागू

हिमाचल प्रदेश: वन विभाग में बड़ा बदलाव, 500 फॉरेस्ट गार्ड पद समाप्त कर नई भर्ती नीति लागू

Major Overhaul in Forest Department

Major Overhaul in Forest Department

शिमला. Major Overhaul in Forest Department, हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने फोरेस्ट विभाग में गार्डों की भर्ती को लेकर अहम फैसला किया है. सरकार ने वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड के 500 रेगुलर पदों को खत्म कर दिया है और अब इसके बदले में 500 अस्सिटेंट फोरेस्ट गार्डों की भर्ती की जाएगी. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.
अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी आदेशों में लिखा गया है कि हिमाचल प्रदेश में 500 फॉरेस्ट गार्ड के पद समाप्त कर उनकी जगह 500 असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड के पद बनाए गए हैं. इन पदों पर नियुक्ति 16,000 रुपये प्रतिमाह के फिक्स मानदेय पर की जाएगी और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा.
आदेशों में साफ किया गया है कि इन पदों में 50 प्रतिशत कोटा वन मित्रों के लिए निर्धारित रहेगा और नियुक्तियों में रोस्टर प्रणाली लागू होगी. साथ ही वन मित्रों के लिए किसी प्रकार का अनुभव अनिवार्य नहीं रखा गया है. हालांकि, इसमें यह साफ नहीं है कि नई भर्ती कितने समय के लिए होगी औऱ क्या ये रेगुलर पोस्ट होगी.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी आदेश.