यूपी कांग्रेस का 'दलित संवाद': बाबू जगजीवन राम की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम; मीरा कुमार होंगी मुख्य वक्ता

यूपी कांग्रेस का 'दलित संवाद': बाबू जगजीवन राम की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम; मीरा कुमार होंगी मुख्य वक्ता

Major Event on Babu Jagjivan Rams Birth Anniversary

Major Event on Babu Jagjivan Ram's Birth Anniversary

लखनऊ। Major Event on Babu Jagjivan Ram's Birth Anniversary, विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की नजर दलित वोट बैंक पर टिकी है। इसीलिए कांग्रेस अब दलित नेताओं व महापुरुषों की जयंती व पुण्य तिथि पर कार्यक्रमों का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा दलितों को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। साथ ही दलित संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से दलितों में पैठ बनाने का अभियान भी पार्टी ने शुरू किया है।

इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में जगजीवन राम की पुत्री मीरा कुमार सहित पूर्व व मौजूदा दलित सांसद, विधायकों का सम्मानित किया जाएगा। गोष्ठी की मुख्य वक्ता मीरा कुमार होंगी।

उन्होंने कहा कि जगजीवन राम ने देश के कृषि मंत्री के रूप में हरित क्रांति को अंजाम दिया और रक्षा मंत्री के रूप में 1971 के युद्ध में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गोष्ठी का पोस्टर भी जारी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों के मुद्दों को उठाया है और दलितों के उत्थान के लिए काम किया है।